{"_id":"5f2fe60f8ebc3e9ff3777813","slug":"when-kareena-kapoor-khan-chose-aamir-khan-film-talaash-instead-shahrukh-khan-chennai-express","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब करीना ने आमिर और शाहरुख में से 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' को था चुना, लेकिन 'किंग खान' की फिल्म हुई थी सुपरहिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब करीना ने आमिर और शाहरुख में से 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' को था चुना, लेकिन 'किंग खान' की फिल्म हुई थी सुपरहिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अक्सर कई फिल्मों के लिए अभिनेता और अभिनेत्रियों का चयन किया जाता है। लेकिन तारीखों की कमी और किसी दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त होने के चलते ये सेलेब्स इन फिल्मों को मना कर देते हैं। कई बार ये करना इन सेलेब्स के लिए मुश्किल भी होता है और कई बार ये करने के बाद पछताते भी है। ऐसा ही कुछ हुआ था अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ भी। जब उन्हें शाहरुख और आमिर में से एक को चुनना था।
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा में मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। तो वहीं करीना, शाहरुख के साथ भी रा.वन और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब करीना कपूर खान को इन दोनों में से किसी एक को चुनना था। ये काम करीना के लिए बेहद मुश्किल था।
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इस बात का खुलासा खुद करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू में किया था। करीना ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि रोहित शेट्टी उन्हें शाहरुख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में लेना चाहते थे। लेकिन उस समय करीना के पास आमिर खान की फिल्म 'तलाश' का भी ऑफर था। जिसके चलते उन्हें शाहरुख की फिल्म को मना करना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चेन्नई एक्सप्रेस
करीना के मना करने के बाद फिल्म में मुख्य किरदार के लिए शाहरुख के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लिया गया। दीपिका ने इस फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी का जौहर दिखाया। इसका नतीजा रहा कि फिल्म सुपरहिट हुई। इस फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है। साथ ही इसमें शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
Laal Singh Chaddha song Jugnu
- फोटो : amar ujala
बात करें करीना कपूर खान की तो करीना हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा करीना करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में करीना के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर के भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।