70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अपने समय में वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। फिल्म 'अपनापन' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया था। 'नागिन' और 'आशा' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए आज भी उनकी तारीफ की जाती है। एक समय पर रीना और शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर के किस्से आम हुआ करते थे। हालांकि दोनों की शादी नहीं हो पाई। लेकिन शत्रुघ्न की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल काफी हद तक रीना रॉय से मिलती है।
सोनाक्षी को अपनी बेटी बताए जाने पर जब भड़क गई थीं रीना रॉय, कभी शत्रुघ्न सिन्हा संग थे अफेयर के चर्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष घई की फिल्म ‘कालीचरण’ को खूब कामयाबी मिली थी। इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा के अपोजिट थीं रीना रॉय। फिल्म हिट हुई और इसी के साथ इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें आने लगीं। अखबारों और मैग्जीन में रीना और शत्रु की प्रेम कहानी के किस्से छपने लगे।
कहा जाता है कि रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा अपने प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचाना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शत्रुघ्न सिन्हा की किताब ‘एनिथिंग बट खामोश’ में रीना रॉय और उनके रिलेशनशिप को लेकर बहुत कुछ लिखा गया है।
जब सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया तो उन्हें देखकर कई लोग हैरान रह गए। उनमें लोगों को रीना रॉय की छवि नजर आई। लोग कहने लगे कि सोनाक्षी शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पूनम सिन्हा की नहीं, बल्कि रीना-शत्रुघ्न की बेटी हैं। कुछ साल पहले जब ऐसा ही सवाल रीना राय से पूछा गया तो उन्होंने इस पर खुलकर बात की।
एक इंटरव्यू में रीना रॉय ने कहा था, 'सोनाक्षी मेरी तरह नहीं बल्कि अपनी मां पूनम सिन्हा की तरह दिखती हैं। जब मैंने फिल्म जख्मी में काम किया तो मुझे भी आशा पारेख और नासिर हुसैन की बेटी कहा गया। डिंपल को नरगिस की बेटी कहा गया। फिल्म इंडस्ट्री में तो ये सिलसिला चलता रहता है। कुछ दिन बाद खत्म हो जाता है।' इतना ही नहीं इन खबरों से सोनाक्षी काफी इरिटेट हो गई थीं। शक्ल मिलने पर उन्होंने कहा था कि उनकी शक्ल उनकी मां पूनम सिन्हा से मिलती है।
We Can Be Heroes: नेटफ्लिक्स ने अब दिया प्रियंका के नाम का धोखा, फिल्म देखने से पहले पढ़ें ये रिव्यू