फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जेल में थैलियां बनाकर संजय दत्त ने कमाए थे 500 रुपये, रिहाई के बाद इस रकम से किया यह काम

Sun, 09 Jan 2022 07:22 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 09 Jan 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
When Sanjay Dutt said he made ₹500 making paper bags in jail gave it to wife
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी उथल-पुथल भरी रही। 1980 के दशक में मादक पदार्थों की लत के कारण वह सुर्खियों में रहे और उसके बाद 1993 मुंबई बम धमाकों के मामले में उनपर विशेष टाडा केस चला। सुनवाई 30 जून 1995 को शुरू हुई थी। जिस मामले में करीब 12 साल बाद 18 मई 2007 को इस मामले की सुनवाई खत्म हुई थी। इस केस में संजय दत्त टाडा के आरोपों से तो बरी हो गए, पर उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत 6 साल की सजा सुनाई गई थी।

 

When Sanjay Dutt said he made ₹500 making paper bags in jail gave it to wife
संजय दत्त और मान्यता दत्त दुबई रवाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संजय दत्त का अच्छा-खासा वक्त जेल में बीता। उन्होंने करीब पांच साल जेल में सजा काटी और अच्छे बर्ताव के कारण उन्हें तय सजा से आठ महीने पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया था। जेल में उन्होंने आम कैदी की तरह समय बिताया। उन्होंने जेल में थैलियां बनाई।

When Sanjay Dutt said he made ₹500 making paper bags in jail gave it to wife
मान्यता दत्त, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

अपने एक पुराने इंटरव्यू में संजय दत्त ने बताया था कि कैसे उन्होंने जेल में श्रम के जरिए 500 रुपये कमाये थे। संजय दत्त का कहना था कि उन्होंने पुराने अखबारों से पेपर बैग बनाकर जेल के अंदर पैसे कमाये थे। उनका कहना था, हम वहां अखबारों से पेपर बैग बनाते थे। मुझे प्रति बोरी 20 पैसे मिलते थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
When Sanjay Dutt said he made ₹500 making paper bags in jail gave it to wife
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त का कहना था कि वह जेल में रोजाना 50 से 100 बैग बनाते थे। संजय दत्त ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने जेल में रहने के दौरान करीब 400 से 500 रुपये कमाये थे। अभिनेता ने कहा था कि वह सारे पैसे उन्होंने अपनी पत्नी मान्यता को दिये थे। 

विज्ञापन
When Sanjay Dutt said he made ₹500 making paper bags in jail gave it to wife
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : Instagram: @maanayata
संजय दत्त ने कहा कि जब वह साल 2016 में जेल से बाहर आये तो उन्होंने यह पैसे मान्यता को दिये थे। उन्होंने यह भी कहा था कि मेरे लिये उन 500 रुपये की कीमत 5000 करोड़ रुपये के बराबर है। संजय दत्त ने 2013 से लेकर 2016 तक पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में सजा काटी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed