{"_id":"617659c0454e3837bf78e7db","slug":"when-shahrukh-said-children-can-pay-the-price-of-my-stardom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब शाहरुख ने कहा था: बच्चे चुका सकते हैं मेरे स्टारडम की कीमत, बताया था अपना सबसे बड़ा 'डर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब शाहरुख ने कहा था: बच्चे चुका सकते हैं मेरे स्टारडम की कीमत, बताया था अपना सबसे बड़ा 'डर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान इस वक्त अपने बड़े बेटे आर्यन खान के कारण परेशान हैं। आर्यन खान पिछले काफी दिनों से क्रूज ड्रग्स मामले में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। कोर्ट से भी आर्यन खान को जमानत नहीं मिली, जिसकी वजह से पूरा खान परिवार इस वक्त मुश्किल और चिंता में है। शाहरुख कुछ दिन पहले ही बेटे आर्यन खान से मिलने के लिए आर्थर रोड जेल गये थे और अब गौरी खान ने अपने बेटे से मुलाकात की है। मंगलवार को मुंबई हाईकोर्ट आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। इससे पहले बुधवार को स्पेशल कोर्ट ने आर्यन की बेल याचिका खारिज कर दी थी। गौरतलब है कि एनसीबी ने 3 अक्टूबर को एक क्रूज पर चल रही पार्टी में ड्रग्स के सिलसिले में छापेमारी की थी। जहां से आर्यन खान समेत 8 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान ने किसी जमाने में अपना सबसे 'बड़े' डर का खुलासा किया था? आइए जानते हैं उन्होंने अपने बच्चों को लेकर क्या कहा था?
2 of 5
आर्यन और सुहाना के साथ शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान ने अपना सबसे बड़ा डर बताया था। इस साक्षात्कार में उन्होंने अपने बच्चों का जिक्र करते हुए कहा था कि यह सच है कि उनके नाम और स्टारडम की कीमत बच्चे चुका सकते हैं।
3 of 5
आर्यन, शाहरुख और सारा अली खान
शाहरुख खान का कहना था कि मैं चाहता हूं कि लोग मुझे मेरे बच्चों के पिता के रूप में जाने ना कि मेरे बच्चे मेरे नाम से पहचाने जाएं। उन्होंने कहा था कि उनका सबसे बड़ा डर परिवार और खासकर बच्चों को लेकर है। शाहरुख ने कहा था कि वह चाहते हैं कि उनके बच्चे उनकी छाया से बाहर रहें।
शाहरुख ने अपने इस इंटरव्यू में कहा था कि वह नहीं चाहते कि उनके बच्चे आपस में लड़ें। न ही यह चाहते हैं कि बच्चे यह कहें कि वे अपने पिता से बेहतर हैं। उन्होंने कहा था कि मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चे पूरी तरह से इस बात से घिर जाएं कि उन्हें कुछ भी करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे मेरे बच्चे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा था कि वह कभी नहीं चाहते कि उनके बच्चे उनके स्टारडम तले दब जाएं। शाहरुख ने कहा था कि मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे अपनी मेहनत से नाम कमाएं। लेकिन जब से आर्यन खान का नाम क्रूड ड्रग्स मामले में सामने आया है, तब से शाहरुख की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनका परिवार और वह इस वक्त जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि इस बीच फिल्म इंडस्ट्री से शाहरुख खान को जबरदस्त सपोर्ट मिला है। इंडस्ट्री के तमाम हस्तियों ने शाहरुख खान के परिवार के साथ अपनी एकजुटता दिखाई है और आर्यन खान केस में एनसीबी पर सवाल उठाये हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।