फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीच सड़क पर जलती कार से कूद गया था ये फेमस एक्टर, बाल-बाल बची थी जान

Thu, 24 Jun 2021 01:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 24 Jun 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
when Sonu Sood white Audi caught fire he left the car and came outside
- फोटो : सोशल मीडिया

सितारे खुद की सुरक्षा को लेकर बहुत ही सतर्क रहते हैं। खुद को सुरक्षित रखने के लिए वे हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन इसके बावजूद कई बार वे बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं। कुछ साल पहले शबाना आजमी गंभीर हादसे का शिकार हो गईं थीं और बाल-बाल उनकी जान बची थी। हालांकि कई सितारे ऐसे भी हैं जिनकी सड़क हादसे में जान चली गई। वहीं कुछ सितारों की जान किस्मत से बच पाई।



समझदारी के साथ इस अभिनेता ने बचाई थी अपनी जान
आप ये मत सोचिएगा कि हम फिल्म 'तिंरगा' के उस सीन की बात कर रहे हैं, जहां ब्रिगेडियर सूर्य देव सिंह अपनी कार में लगे बॉम्ब के बारे में जान लेते हैं और गाड़ी से कूद जाते हैं। हम असल में एक ऐसे हीरो की बात कर रहे हैं, जो अपनी जान बचाने के लिए कार से कूद गए थे। असल में ऐसे ही एक अभिनेता है जिन्होंने दुर्घटना से ठीक पहले अपनी समझदारी और सूझ बूझ के साथ अपनी जान बचाई थी। इस हीरो के नाम से आप अच्छी तरह से परिचित है। 

when Sonu Sood white Audi caught fire he left the car and came outside
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

ये अभिनेता और नहीं बल्कि सोनू सूद थे। साल 2014 में सोनू सूद की ऑडी कार हादसे का शिकार हो गई थी। जब वह वेस्टर्न एक्सप्रेस से गुजर रहे थे तभी उनकी कार में आग लग गई। वो सफेद रंग की ऑडी क्यू 5 कार थी। सोनू कार में बैठकर किसी काम से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ था।


 

when Sonu Sood white Audi caught fire he left the car and came outside
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

जब कार में आग लगी तो सोनू घबरा गए। उन्होंने कार का दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, लेकिन लॉक खुल ही नहीं पाया। ऐसे में सोनू ने तेजी दिखाई और वह कार से कूद गए। उस वक्त सोनू ही गाड़ी चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
when Sonu Sood white Audi caught fire he left the car and came outside
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण गाड़ी में आग लगी थी। गाड़ी से बाहर निकलने के बाद सोनू सूद ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया। फायर ब्रिगेड 15 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक उनकी कार जल चुकी थी।

विज्ञापन
when Sonu Sood white Audi caught fire he left the car and came outside
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

आपको बता दें कोरोना महामारी में सोनू गरीबों के मसीहा बने हुए हैं। वह लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं। कोरोना वायरस की महामारी में उन्होंने हजारों लोगों की परेशानियों को सुना और उसे दूर करने की भी कोशिश की। रील से रियल लाइफ हीरो बन चुके सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर फनी वीडियो भी शेयर करते हैं। और अपने फैंस से बातचीत करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed