टीवी सेलेब्स: एक एपिसोड के लिए मोटी रकम लेती हैं ये अभिनेत्रियां, जानिए किसकी फीस सबसे ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निया शर्मा
निया शर्मा सबसे लोकप्रिय टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है, लेकिन काली- एक अग्निपरीक्षा, एक हजारों में मेरी बहना है, जमाई राजा, नागिन-4 और इश्क में मरजावां उनके सबसे पॉपुलर शोज हैं। निया शर्मा 2017 में फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी और कई वेब सीरीज का भी हिस्सा रहीं। इसके अलावा वह टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियाई महिला की सूची में दूसरे स्थान पर रही थीं। खबरों के मुताबिक, वह 75,000 से 80,000 रुपये एक एपिसोड का शूटिंग चार्ज लेती हैं।
दृष्टि धामी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और डांसिंग से की और आज वो टीवी की पॉपुलर हीरोइनों में शुमार हैं। एक वक्त था जब दृष्टि तीस हजार से पैंतीस हजार रुपए रोजाना के कमाती थीं, ये तब की बात है जब वो 'गीत हुई सबसे पराई' टीवी शो में काम कर रहीं थीं, लेकिन आज वो 65 से 75000 रोज की फीस के तौर पर लेती हैं।
एक हजारों में मेरी बहना है और एक नई पहचान के लिए क्रिस्टल को जाना जाता है। जब वह कॉलेज में थीं तभी से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी। आज क्रिस्टल डिसूजा मोस्ट पॉपुलर टीवी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें एक एपिसोड के लिए लगभग 55,000 से 60,000 रुपये फीस मिलती है।
टीवी अभिनेत्रियों में आशा नेगी की भी गिनती होती हैं। उन्होंने पवित्रा रिश्ता शो से अपने किरदार के लिए खूब प्रसिद्धि और पहचान पाई। आशा नेगी ने 2009 में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और 2010 में अपना पहला टीवी शो सपनों से भरे नैना में काम किया। इसी के बाद से आशा लगातार टीवी वर्ल्ड में एक्टिव हैं। खबरों के अनुसार, उन्हें 75,000 से 80,000 रुपए प्रति एपिसोड फीस मिलती है।