फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सलमान खान के सामने ही विक्की कौशल ने कटरीना को कर दिया था शादी के लिए प्रपोज, ऐसा हो गया था माहौल

Sun, 31 Jan 2021 06:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 31 Jan 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
When Vicky Kaushal proposed to Katrina kaif in front of Salman Khan know the funny story
सलमान खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में लव ट्राएंगल सिर्फ पर्दे पर ही देखने को नहीं मिलता बल्कि पर्दे के पीछे भी ऐसी बहुत सी प्रेम कहानियां देखने को मिल जाती हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ सिर्फ आम लोगों के दिलों की ही धड़कन नहीं हैं। किसी वक्त में सलमान खान का दिल भी कटरीना के लिए ही धड़कता था वहीं इन दिनों कटरीना और विक्की कौशल के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि एक मौका ऐसा भी था जब विक्की कौशल ने सलमान खान के सामने ही कटरीना को प्रपोज कर दिया था।

When Vicky Kaushal proposed to Katrina kaif in front of Salman Khan know the funny story
katrina, vicky and salman

दरअसल ये बात एक अवॉर्ड नाइट शो की है जब स्टेज पर विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक साथ मौजूद थे। उसी फंक्शन में सलमान खान दर्शकों की सीट पर बैठे हुए थे। विक्की ने तब कटरीना से सवाल किया था कि,'आप किसी अच्छे से विक्की कौशल को ढूंढ कर शादी क्यों नहीं कर लेती? इस पर कटरीना भी सरप्राइज हो जाती हैं और कुछ देर के लिए विक्की की तरफ देखने लगती हैं।

When Vicky Kaushal proposed to Katrina kaif in front of Salman Khan know the funny story
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके बाद विक्की कहते हैं कि, 'शादी का सीजन चल रहा था तो मैंने सोचा आपसे भी पूछ लूं। इस पर कटरीना कहती हैं- क्या?  जिसके जवाब में विक्की मुस्कराते हुए कहते हैं - मुझसे शादी करोगी? उस वक्त सलमान सोने की एक्टिंग करते हैं और बहन अर्पिता के कंधे पर सिर रख लेते हैं। वहीं कटरीना कहती हैं कि' हिम्मत नहीं हैं' तो सलमान अचानक से जाग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Vicky Kaushal proposed to Katrina kaif in front of Salman Khan know the funny story
Vicky kaushal, Katrina kaif - फोटो : social media

इन सारी बातों को उस वक्त काफी मजाक में लिया गया था और सभी लोग हंस रहे थे, लेकिन अब लग रहा है कि कटरीना और विक्की वाकई  में एक दूसरे के करीब आ गए हैं। दोनों के अफेयर की खबरें बहुत समय से चर्चा में आ रही हैं, लेकिन उन्होंने अपना रिश्ता अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है। हाल ही में कटरीना ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसमें वो एक यैलो हुडी वाले इंसान को गले लगाती दिख रही थीं। हालांकि तस्वीर से ये साफ नहीं हो पा रहा है कि वो विक्की कौशल ही हैं या कोई और।

विज्ञापन
When Vicky Kaushal proposed to Katrina kaif in front of Salman Khan know the funny story
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : Social Media

दूसरी तरफ सलमान और कटरीना की लव स्टोरी से तो हर कोई वाकिफ है। दोनों को साथ देखकर फैंस को लगने लगा था कि सलमान और कटरीना जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सलमान और कटरीना का सालों पहले ब्रेकअप हो गया था और आज वो  सिर्फ अच्छे दोस्त हैं  इनकी जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ी में से एक है वहीं अब तक विक्की और कटरीना की जोड़ी फिल्मों में नहीं नजर आई है। ऐसे में फैंस के लिए कटरीना और विक्की को किसी फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed