{"_id":"58c7bca54f1c1b731132a473","slug":"where-is-sanam-bewafa-actress-chandni-who-worked-with-salman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की इस हीरोइन की बेटियों के नाम हैं करिश्मा-करीना, जानिए कहां हैं ये आजकल ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की इस हीरोइन की बेटियों के नाम हैं करिश्मा-करीना, जानिए कहां हैं ये आजकल ?
Wed, 15 Mar 2017 01:48 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Wed, 15 Mar 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ये हीरोइन हैं चांदनी जिन्होंने सलमान के साथ फिल्म 'सनम बेवफा' में काम किया। चांदनी की ये पहली फिल्म थी और जबरदस्त हिट रही। लेकिन इस हिट का स्वाद वो अपने फिल्मी करियर में फिर कभी नहीं ले पाईं क्योंकि इसके बाद उनकी जो भी फिल्में आईं वो चांदनी को बॉलीवुड में स्थापित नहीं कर पाईं। इसकी वजह से चांदनी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
सलमान की इस हीरोइन की बेटियों के नाम हैं करिश्मा-करीना, जानिए कहां है ये हीरोइन आजकल ?
2 of 6
- फोटो : self
लेकिन वो कभी फिल्मों के लिए अपने मोह को त्याग नहीं पाईं। चांदनी को बॉलीवुड से कितना लगाव है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने असल नाम नवोदिता शर्मा को छोड़ ना सिर्फ 'रील' नाम को अपनाया बल्कि अपनी दोनों बेटियों के नाम भी बॉलीवुड हीरोइनों - करीना और करिश्मा कपूर के नाम पर रखे हैं।
सलमान की इस हीरोइन की बेटियों के नाम हैं करिश्मा-करीना, जानिए कहां है ये हीरोइन आजकल ?
3 of 6
- फोटो : self
आज चांदनी बॉलीवुड से गुमनाम हैं लेकिन विदेश में खूब चर्चा बटोर रही हैं। फिल्मों और चकाचौंध से कोसों दूर चांदनी अब एक डांस टीचर बन गई हैं।
फिल्मों से गुमनाम होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से शायद किसी ने भी चांदनी की सुध लेने की कोशिश नहीं की लेकिन आज जो भी उनकी कामयाबी के बारे में जानेगा, गर्व महसूस करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान की इस हीरोइन की बेटियों के नाम हैं करिश्मा-करीना, जानिए कहां है ये हीरोइन आजकल ?
4 of 6
आज चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया का नाम रोशन कर रही हैं। चांदनी ऑरलेंडो में एक डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। डांस सिखाने के अलावा चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर कई डांस शोज भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
सलमान की इस हीरोइन की बेटियों के नाम हैं करिश्मा-करीना, जानिए कहां है ये हीरोइन आजकल ?
5 of 6
- फोटो : visitflorida.com
कम ही लोग जानते हैं कि चांदनी पांच साल की उम्र से ही मॉडर्न और क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग कर रही थीं, लेकिन उन्होंने फिल्मों को चुना। फिल्मों में चांदनी ने नए आयाम गढ़ने के सपने संजोये लेकिन एक हिट के बाद उनका सपना तब टूट गया जब बाद में कोई फिल्म नहीं चली। लेकिन चांदनी घबराई नहीं और खुद को गुमनामी में जाने से बचाने के लिए अपने डांस के सपने को साकार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।