{"_id":"5d9eda298ebc3e93da788d24","slug":"who-is-salman-khan-bungalow-care-taker-who-held-by-mumbai-crime-branch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन सा गुनाह करके भागा था सलमान के बंगले से पकड़ा शख्स? 20 साल से दे रहा था धोखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन सा गुनाह करके भागा था सलमान के बंगले से पकड़ा शख्स? 20 साल से दे रहा था धोखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान के घर पर क्राइम ब्रांच के छापेमारी की खबर से हड़कंप मच गया। 20 साल से एक शख्स सलमान के गोराई स्थित बंगले की देखभाल कर रहा था। पुलिस ने छापामारी कर इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया । ये शख्स मुंबई पुलिस का वांछित अपराधी है और पुलिस पिछले 29 साल से उसकी तलाश कर रही थी ।
2 of 6
सलमान खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
गिरफ्तार हुए इस शख्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा है। 62 साल के इस शख्स के सलमान के बंगले पर काम करने की सूचना एक गुप्तचर ने पुलिस को दी थी । मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने मुखबिर से सूचना मिलने पर पूरी योजना बनाकर सलमान खान के घर पर धावा बोला।
3 of 6
कैराना में तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आते देख राणा ने बंगले से भागने की कोशिश की । पुलिस ने उस वक्त बंगले को चारों तरफ से घेर लिया था, इसके चलते वह भागने में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने बताया कि राणा और उसके कुछ साथियों को पुलिस ने 1990 में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया । इसके बाद से लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। तमाम पेशियों पर जब राणा अदालत नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो गया। राणा के अचानक शहर से गायब हो जाने के बाद भी मुंबई पुलिस उसकी लगातार जानकारी हासिल करती रही ।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दो दिन पहले ही राणा के एक आलीशान बंगले में मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस जब मुखबिर के बताने पर मौके पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि ये बंगला सलमान खान का है। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिना सलमान को बताए बंगले पर छापा मारा और राणा को गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।