पिछले कुछ दिनों से 90 के दशक के टीवी शो 'शक्तिमान' पर फिल्म बनने की खबर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का प्रोमो रिलीज किया गया था जिसके बाद से ही लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस टीवी शो को बच्चों के साथ बड़े भी खूब पसंद किया करते थे। यही वजह है कि आज भी लोग इस फिल्म से जुड़ा हर अपडेट को जानने की कोशिश में हैं। ऐसे में अमर उजाला ने फिल्म के लीड रोल पर जनता की राय जानने के बाद एक और पोल कराया जिसमें लोगों से पूछा गया कि इस फिल्म में किलविश के रोल में वह किसे देखना पसंद करेंगे?
Shaktimaan: 'शक्तिमान' में कौन निभाएगा किलविश का किरदार? जानें जनता की पहली पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार के पोल में अमर उजाला का सवाल था कि आगामी फिल्म 'शक्तिमान' में सिनेमा जगत का कौन-सा कलाकार सबसे बड़े विलेन 'किलविश' का किरदार निभा सकता है? इस सवाल के साथ हमनें पाठकों को चुनने के लिए पांच विकल्प भी दिए थे जिसमें विजय सेतुपति, संजय दत्त, राणा दग्गुबाती, रणवीर सिंह और सत्यराज जैसे कलाकारों के नाम शामिल थे। हमारे इस सवाल पर लोगों ने जमकर वोटिंग की और अपनी राय रखी।
इस सवाल के जवाब में सबसे ज्यादा वोट बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को मिले हैं। किलविश के रोल के लिए 45.21% लोगों की पहली पसंद संजय ही हैं। हाल ही में संजय शमशेरा में शुद्ध सिंह के निगेटिव रोल में नजर आए थे। इससे पहले वह केजीएफ चैप्टर 2 में अधीरा के निगेटिव रोल में भी अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुके हैं। इन दोनों फिल्मों से पहले वह अग्निपथ में कांचा चीना के किरदार में भी लोगों को अपनी एक्टिंग से प्रभावित कर चुके हैं।
इस सर्वे में दूसरे नंबर पर लोगों ने साउथ के मशहूर एक्टर विजय सेतुपति को चुना है। विजय अपनी हालिया फिल्म 'विक्रम' में नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी। कहा जाता है कि विजय हर रोल में खुद को ढाल लेते हैं। यही वजह है कि 20.57% लोगों ने किलविश के रोल के लिए विजय को उपयुक्त माना है।
जनता की राय में राणा दग्गुबाती भी इस रोल को बखूबी निभा सकते हैं। यही कारण है कि वह तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्हें 17.26 फीसदी वोट मिले हैं। बता दें कि फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 में उन्होंने अपने निगेटिव किरदार से लोगों के दिलो-दिमाग में खास जगह बना ली थी।