फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबाक: नसीरुद्दीन शाह बोले- मन की बात कहने पर उत्पीड़न का डर, इसलिए हर मुद्दे पर चुप रहते हैं तीनों 'खान'

Tue, 14 Sep 2021 05:34 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 14 Sep 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
why Shahrukh, Salman and Aamir Khan remain silent on any issue, Naseeruddin Shah gave the reason
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह इंडस्ट्री के उन सितारों में शामिल हैं जो किसी भी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय साझा करने से पीछे नहीं हटते हैं। कई बार उनके बयानों को लेकर विवाद भी हो जाता है हालांकि किसी भी सामाजिक राजनीतिक और फिल्मों से जुड़े गंभीर मुद्दे पर नसीरुद्दीन शाह बेबाक राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता के बाद इंडियन मुस्लिमों के कुछ सामने आए बयानों पर टिप्पणी की थी। अब उन्होंने बताया है कि कुछ बड़े फिल्ममेकर्स और एक्टर्स को प्रो-इस्टैब्लिशमेंट्स फिल्में बनाने के लिए कैसे इनकरज किया जाता है। नसीरुद्दीन ने कहा कि उनके पास इस बात के सबूत नहीं हैं कि प्रोपेगैंडा फिल्में बनाने के लिए फिल्ममेकर्स और एक्टर्स को क्लीन चिट देने का वादा किया जाता है या नहीं, लेकिन उन्हें लगता है कि जिस तरह की आजकल फिल्में बन रही हैं, उससे यह स्पष्ट है। 

why Shahrukh, Salman and Aamir Khan remain silent on any issue, Naseeruddin Shah gave the reason
नसीरुद्दीन शाह

अभिनेता कहते हैं, 'उन्हें सरकार द्वारा, सरकार समर्थक और प्रिय नेताओं की कोशिशों की तारीफ करते हुए फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्हें इसके लिए आर्थिक रूप से भी मदद दी जा रही है। इसके साथ ही अगर वे प्रोपेगैंडा फिल्में बनाते हैं तो क्लीन चिट का भी वादा किया जाता है। ' 

why Shahrukh, Salman and Aamir Khan remain silent on any issue, Naseeruddin Shah gave the reason
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, नसीरुद्दीन ने कहा कि उन्हें मुस्लिम होने के कारण फिल्म इंडस्ट्री में कभी भी भेदभाव का शिकार नहीं होना पड़ा लेकिन उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को अपने मन की बात कहने के लिए हर जगह पर परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि आखिर बॉलीवुड के तीनों खान (सलमान, शाहरुख और आमिर) क्यों हमेशा खामोश रहते हैं। वह इन तीनों की तरफ से तो नहीं बोल सकते हैं मगर उन्हें इस बात का अंदाजा है कि इन लोगों को कितने उत्पीड़न का शिकार होना पड़ेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
why Shahrukh, Salman and Aamir Khan remain silent on any issue, Naseeruddin Shah gave the reason
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

नसीरुद्दीन ने कहा, 'वे (सलमान, शाहरुख और आमिर) उस उत्पीड़न के कारण चिंतित हैं जिसका उन्हें शिकार बनाया जाएगा। उनके पास खोने के लिए काफी कुछ है। यह केवल आर्थिक उत्पीड़न नहीं होगा या एक दो विज्ञापन छूटने तक सीमित नहीं होगा बल्कि हर तरह से परेशान किया जाएगा।' अभिनेता कहते हैं कि जो भी बोलने की हिम्मत करता है उसी का उत्पीड़न किया जाता है। 

विज्ञापन
why Shahrukh, Salman and Aamir Khan remain silent on any issue, Naseeruddin Shah gave the reason
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'यह केवल जावेद साहब या मुझ तक सीमित नहीं है, जो भी दक्षिणपंथी मानसिकता के खिलाफ बोलेगा उसके साथ ऐसा होगा।' बता दें कि नसीरुद्दीन शाह लगभग पांच दशकों से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और 'निशांत', 'आक्रोश', 'मिर्च मसाला', 'अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है', 'जुनून', 'मंडी', 'अर्ध सत्य', 'जाने भी दो' जैसी कुछ बेहतरीन फिल्में भी की हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed