टेलीविजन का नंबर वन क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यहां आने वाले कंटेस्टेंट की जिंदगी से जुड़े किस्से कभी आपको हंसाते हैं तो कभी रुलाते। हाल ही में एक एपिसोड में पूछे गए सवाल और जवाब को गलत बताया था। दरअसल, एक दर्शक का कहना है कि सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा से जुड़ा जो सवाल शो में पूछा गया और इसका जो उत्तर बताया गया, वो दोनों ही गलत हैं। इस पर शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बासु ने उस दर्शक को जवाब दिया कि इसमें कुछ गलत नहीं है। लेकिन दर्शक ने फिर से इसका जवाब देते हुए कहा कि उसकी आपत्ति बिल्कुल सही है।
KBC: केबीसी 13 के प्रश्न पर दर्शक ने उठाया सवाल, शो के मेकर सिद्धार्थ ने दी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद आशीष चतुर्वेदी नामक एक यूजर ने इस सवाल और जवाब का स्क्रीनशॉट अपने ट्वीटर पर साझा किया और लिखा, 'आज के केबीसी एपिसोड में गलत सवाल और जवाब दिखाया गया। टीवी पर सदन के कई सेशन को फॉलो किया है। आमतौर पर लोकसभा की बैठक जीरो आवर से शुरू होती है और राज्यसभा की क्वेश्चन आवर से। प्लीज इसे चेक कीजिए।' आशीष ने अपने इस ट्वीट में शो के मेकर सिद्धार्थ बासु और अमिताभ बच्चन को भी टैग किया।
Wrong question and answer in today’s episode of @KBCsony Have followed several sessions on TV. Normally sitting in #LokSabha begins with Zero hour and sitting in #RajyaSabha begins with Question hour. Please get it checked. @SrBachchan @LokSabhaSectt @babubasu pic.twitter.com/KYu1EJkZid
केबीसी के इस दर्शक को रिप्लाई करते हुए सिद्धार्थ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इसमें कोई भी गलती नहीं है। कृपया अपनी जानकारी के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की हैंडबुक चेक करें। दोनों सदनों में जब तक अध्यक्ष/स्पीकर द्वारा निर्देशित नहीं किया जाता है, पारंपरिक रूप से बैठकें क्वेश्चन आवर से शुरू होती हैं। उसके बाद जीरो आवर होता है।'
इसके बाद सिद्धार्थ के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा - मिस्टर बासु, जवाब देने के लिए आपका शुक्रिया। मैंने लोकसभा और राज्यसभा की वेबसाइट पर क्रॉस चेक किया है। दो स्क्रीनशॉट इस बात की गवाही देते हैं कि प्रश्न और उत्तर दोनों गलत थे। बता दूं कि राज्यसभा की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होती है।
Mr. Basu, thank you for your response. I cross checked the information on Lok Sabha and Rajya Sabha websites. The two screenshots testify that both the question, as well as the answer were wrong. Must mention that sitting in Rajya Sabha begins at 11.00 am. pic.twitter.com/d23IapOm7C
केबीसी 13 के इस सवाल पर एक दर्शक द्वारा खड़े किए गए सवाल से मेकर्स भी शायद परेशान हैं। अब देखना होगा कि शो के मेकर सिद्धार्थ इस यूजर के दूसरे ट्वीट पर क्या जवाब देते हैं।