{"_id":"614076088ebc3e866161e168","slug":"not-kareena-kapoor-khan-but-kangana-ranaut-to-play-sita-in-period-drama-film-the-incarnation-sita","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर खान नहीं कंगना रणौत बनेंगी 'सीता', निर्देशक ने की ऐतिहासिक फिल्म की घोषणा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर खान नहीं कंगना रणौत बनेंगी 'सीता', निर्देशक ने की ऐतिहासिक फिल्म की घोषणा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 14 Sep 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं कंगना रणौत (kangana Ranaut) के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। लंबे समय से चर्चा थी कि करीना कपूर खान ने सीता (Sita) के रोल के लिए के लिए 12 करोड़ फीस की डिमांड की थी लेकिन अब खबर है कि ये रोल कंगना रणौत को मिल गया है। 'सीता-एक अवतार' टाइटल वाली फिल्म को अलौकिक देसाई डायरेक्ट करने जा रहे हैं। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की है।
इस फिल्म के कास्ट की घोषणा होने के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तो ये भी कहा है कि कंगना इस रोल के लिए सबसे बेहतर हैं। कंगना रणौत ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि कर दी है। फिल्म के लेखक हैं केवी विजयेंद्र प्रसाद, जिन्होंने पहले ही खुलासा किया था कि 'सीता' की भूमिका निभाने के लिए उनकी पहली पसंद कंगना हैं।
फिल्म के निर्देशक अलौकिक ने लिखा- सीता आरम्भ, ब्रह्मांड उन लोगों की मदद करता है जो विश्वास के साथ समर्पण करते हैं। मृगतृष्णा क्या थी, अब स्पष्ट है। एक पवित्र चरित्र का सपना जो कभी नहीं खोजा गया वह अब एक वास्तविकता है। मैं सीता एक अवतार में कंगना को कास्ट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह पवित्र यात्रा हमारी पौराणिक कथाओं को देखने के तरीके को बदल देगी।
माता सीता के किरदार को लेकर और भी कई फिल्में इन दिनों प्री प्रोडक्शन में है। ‘तानाजी’ बनाने वाले निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के साथ सीता का किरदार निभाने के लिए कृति सेनन को चुना गया है। यह फिल्म हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है और इसमें प्रभास भगवान राम और सैफ अली खान लंकेश की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं भवई फिल्म में सीता का किरदार निभा रही हैं ऐन्द्रिता रे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
थलाइवी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कंगना फिलहाल अपनी फिल्म थलाइवी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि इसके हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं किया है। फिल्म ‘थलाइवी’ की ओपनिंग ही सुस्त रही थी। फिल्म ने पहले दिन बहुत निराशाजनक प्रदर्शन किया। कंगना की ये बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म हिंदी संस्करण से पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये ही कमा सकी। 'थलाइवी' की पूरी कहानी जयललिता की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। जयललिता के चरित्र को साकार करने में कंगना ने मेहनत की है और काफी हद तक वो कामयाब भी रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना की हुई थी जमकर आलोचना
जब से ये खबर सामने आई कि करीना कपूर खान माता सीता का किरदार निभाने जा रही हैं, तभी ने सोशल मीडिया पर उनका विरोध होने लगा था। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि अगर करीना सीता का रोल निभाती हैं, तो यह हिंदू धर्म और माता सीता का अपमान होगा। खबरों की मानें तो करीना ने इस फिल्म के लिए 12 करोड़ फीस की डिमांड भी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।