फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फन्ने खान' से हट सकता है ये गाना, कहीं वजह राजनीतिक दबाव तो नहीं!

Mon, 30 Jul 2018 07:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
Will Fanney Khan Makers Remove Achhe Din Song Due To POlitical Pressure
Fanney Khan

ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'फन्ने खान' की रिलीज में बस कुछ ही दिन बचे हैं। पहले तो फिल्म के मेकर्स फिल्म की कमाई को लेकर परेशान थे क्योंकि इसके साथ दो और फिल्में- 'मुल्क' और 'कारवां' रिलीज हो रही हैं। अब उनके सिर पर एक और दबाव आ गया है। वह भी राजनीतिक गलियारे से। 

Will Fanney Khan Makers Remove Achhe Din Song Due To POlitical Pressure
fanney khan

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'फन्ने खान' के निर्माताओं पर पॉलिटिकल प्रेशर डाला गया। वजह है फिल्म का एक गाना जिसके बोल हैं 'मेरे अच्छे दिन कब आएंगे'। करीब एक हफ्ते पहले इस गाने को रिलीज किया गया था। इस गाने के जारी होते ही इसका राजनीतिकरण भी शुरू हो गया।

Will Fanney Khan Makers Remove Achhe Din Song Due To POlitical Pressure
Fanney Khan
दरअसल, पिछले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान में ''अच्छे दिन'' का प्रमुखता से इस्तेमाल किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी के तमाम नेताओं ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था। अब जब अगले साल फिर आम चुनाव होने हैं, ऐसे में विपक्षी पार्टियों ने फिल्म के इस गाने को आधार बनाकर केंद्र सरकार के कामकाज की आलोचना शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Will Fanney Khan Makers Remove Achhe Din Song Due To POlitical Pressure
fanney khan
यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस गाने की आड़ में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा, उनके चुनावी वादों की खिल्ली भी उड़ाई गई। कुल मिलाकर फिल्म के गाने की वजह से सरकार की खूब किरकिरी हुई। खबर है कि मेकर्स पर इस गाने को हटाने या इसमें परिवर्तन का दवाब डाला गया।
विज्ञापन
Will Fanney Khan Makers Remove Achhe Din Song Due To POlitical Pressure
Aishwarya Rai Bachchan

यही वजह है कि अच्छे दिन वाले गाने का नया वर्जन रिलीज किया गया है। इस नए गाने के बोल हैं- 'मेरे अच्छे दिन अब आए रे'। गाने में हुए इस बदलाव पर फिल्म के निर्देशक अतुल मांजरेकर ने 'मिड डे' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'गाने का पहला वर्जन रिलीज होते ही कई लोगों ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी के अच्छे दिन वाले वादे का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था। गाने को बेवहज राजनीतिक रंग दे दिया गया। निर्माताओं को भी कई नामी लोगों की ओर से कॉल आए। वे तो अब मूल गाने को फिल्म से हटाने तक की सोच रहे हैं। '  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed