फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day 2019: अगर एक दिन के लिए पीएम बन जाएं ये 7 एक्ट्रेस तो पहले क्या करेंगी काम?

Thu, 07 Mar 2019 06:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 07 Mar 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
Women Day 2019 Kalki Koechli to Archana Puran Singh shared her thoughts
stars - फोटो : file photo

'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' (International Women's Day) पर फिल्म इंडस्ट्री की महिलाओं से जब देश की भलाई के लिए राजनीति करने की बात हुई तो उनका अंदाज देखने लायक था। पेश है एक स्पेशल रिपोर्ट जिसमें इनसे पूछा गया कि अगर वह एक दिन की प्रधानमंत्री बनें तो सबसे पहले क्या करना चाहेंगी? इस सवाल पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं ये मशहूर शख्सियतें...

Women Day 2019 Kalki Koechli to Archana Puran Singh shared her thoughts
Kalki
एक दिन में कुछ भी नहीं होता मगर बहुत कुछ हो सकता हैः कल्कि 
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि का कहना है कि एक दिन में कुछ नहीं हो सकता लेकिन करने को एक दिन ही बहुत होता है। भारत में महिलाओं की सोच में तेजी से बदलाव आ रहा है जिसकी वजह से महिला प्रधान फिल्में बनने लगी हैं। इस सोच को आगे बढा़ने की जरूरत है। कल्कि का कहना है कि राजनीति में उनका कोई इंट्रेस्ट नहीं है लेकिन डेवलपमेंट के बारे में वो हमेशा सोचती हैं। 
Women Day 2019 Kalki Koechli to Archana Puran Singh shared her thoughts
Reema Kagti - फोटो : file photo

साइंस और टेक्नलॉजी पर करूंगी कामः रीमा कागती
बॉलीवुड डायरेक्टर और राइटर रीमा कागती ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों को समझाने का समय आ गया है। अगर मुझे एक दिन का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलता है तो मैं महिलाओं को आगे बढ़ाने की योजनाएं लाऊंगी। इसके बाद मेरा सबसे बड़ा फोकस देश की बेरोजगारी को दूर करने पर होगा। देश में टैलेंट भरा पड़ा है लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाता। साइंस और टेक्नोलॉजी को लेकर कुछ अलग जरूर करूंगी अगर मुझे कोई मौका मिलता है तो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Women Day 2019 Kalki Koechli to Archana Puran Singh shared her thoughts
richa chaddha

बलात्कार के दोषी मंत्रियों को करूंगी बर्खास्तः ऋचा चड्ढा
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने कहा कि अगर मुझे एक दिन के लिए पीएम बनाया जाता, तो मैं अपनी सरकार में उन सभी मंत्रियों को बर्खास्त कर देती, जिन्हें बलात्कार का दोषी ठहराया गया है। केवल यही नहीं जिनके खिलाफ एक भी केस यौन उत्पीड़न का दर्ज होगा उन्हें तबतक सस्पेंड रखूंगी जब तक मामले का फैसला नहीं आ जाता। मैं सोशल मीडिया पर महिलाओं को ट्रोल कर दुर्व्यवहार को रोकने पर कड़ा कानून बनाऊंगी। मेरी कैबिनेट में आधी से ज्यादा संख्या महिलाओं की होगी। मैं कन्या भ्रूण हत्या, बलात्कार और दहेज हिंसा को रोकने के लिए बालिका की शिक्षा का प्रोत्साहन करूंगी। दहेज हत्या करने वालों को आजीवन कारावास की सजा दूंगी। शहरी और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के लिए शौचालय प्राथमिकता से बनवाऊंगी।  

विज्ञापन
Women Day 2019 Kalki Koechli to Archana Puran Singh shared her thoughts
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : file photo

भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकूंगी: अर्चना पूरण सिंह
दिग्गज अभिनेत्री अर्चना पूरण सिंह का कहना है कि अगर उन्हें एक दिन का प्रधानमंत्री बना दिया जाता है तो वो सबसे पहले भ्रष्टाचारियों को देश से उखाड़ फेंकने का काम करेंगी। अर्चना की नजर में अगर कुछ अच्छा करना है तो एक घंटा ही बहुत होता है। आज भारत की सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार ही है। अगर यह खत्म हो गया देश और तेजी से तरक्की कर जाएगा। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अर्चना एक दिन में ही तमाम योजनाओं को ले आएंगी। 

घरेलू हिंसा रोकने के लिए बनाऊंगी कानूनः शिवानी रघुवंशी
एक्ट्रेस शिवानी रघुवंशी ने कहा कि अगर उन्हें एक दिन का पीएम बना दिया जाता है तो वो सबसे पहले घरेलू हिंसा को रोकने के लिए कठोर कानून लाएंगी। बाल मजदूरी देश में तेजी से बढ़ रही है इसको रोकने के लिए काम करेंगी। शिवानी ने कहा,'किसी भी देश की तरक्की तभी है जब वहां के लोगों की सोच अच्छी होगी। महिलाओं के प्रति गंदी सोच रखने वालों को रोका नहीं जा सकता लेकिन इसके लिए ऐसे कानून बनने चाहिए जिसकी सजा सख्त हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed