फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने कटरीना कैफ के साथ शेयर की 'भारत' की ऐसी तस्वीर, जवाब मिला 'शुक्रिया'

Thu, 07 Mar 2019 06:43 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 07 Mar 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
salman khan shares a photo with katrina kaif
bharat film poster - फोटो : twitter

सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इस साल फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका में कटरीना कैफ हैं जिन्होंने हाल ही में फिल्म के पूरी होने की जानकारी एक फोटो शेयर कर दी थी। वहीं, इस फोटो को सलमान खान ने भी शेयर कर फिल्म के शूटिंग की समाप्ति की सूचना दी है। 

salman khan shares a photo with katrina kaif
Salman Khan - फोटो : instagram

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वह कटरीना के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही कटरीना को शुक्रिया भी कहा है। फिल्म में एक बार फिर कटरीना और सलमान खान की हिट जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। साल 2019 में सलमान खान की यह फिल्म बहुत चर्चित होती जा रही है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

And its a wrap for #Bharat @aliabbaszafar @katrinakaif @atulreellife #AlviraAgnihotri @whosunilgrover @dishapatani @tabutiful @bharat_thefilm

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

salman khan shares a photo with katrina kaif
salman khan - फोटो : youtube

वहीं, फिल्म के पूरा होने पर इसकी स्टारकास्ट सलमान और कटरीना भी बहुत खुश हैं। इससे पहले कटरीना ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा था 'फिल्म भारत के लिए रैपअप फोटो, यह किरदार मेरे लिए बेहद उम्दा और उत्साहजनक रहा, फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा लगा, धन्यवाद, अली अब्बास जफर और सलमान खान, अतुल अग्निहोत्री जैसे अच्छे लोगों के साथ काम कर अच्छा लगा।' आपको बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म कोरियन फिल्म 'एन ऑड टू माई फादर' की आधिकारिक रीमेक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan shares a photo with katrina kaif
salman khan

बता दें कि फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक बार फिर साथ आ रहे हैं। तकरीबन 20 साल बाद यह जोड़ी एक साथ काम करने जा रही है। संजय एक प्रेमकहानी फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होेंने सलमान खान को चुना है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट अभिनेत्री को लेकर संदेह बना हुआ है। ऐसे में कई अभिनेत्रियों के नाम इस फिल्म के लिए सामने आए हैं जिसमें दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। वहीं, सलमान ने फिल्म के लिए इस एक्ट्रेस कटरीना कैफ का नाम आगे किया था। 

विज्ञापन
salman khan shares a photo with katrina kaif
salman khan
खबर है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है। एक तरफ सलमान फिल्म भारत को लेकर बिजी हैं तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म के लिए अभिनेत्री फाइनल नहीं हो पाई है। ऐसे में सलमान खान ने भी फिल्म के लिए एक अभिनेत्री का नाम सुझाया है। सलमान ने अभिनेत्री की इस रेस में कटरीना का नाम संजय के सामने रखा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed