हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आपका सुसूर' की हीरोइन हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani ) इन दिनों मुश्किल में फंसी है। कुछ दिन पहले हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani ) की प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं। इन तस्वीरों के सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया। तस्वीरों के वायरल होते ही हंसिका मोटवानी सामने आई और अकाउंट हैक करने की बात कही। हंसिका की तस्वीरें लीक होने पर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब इस पूरे मामले पर हंसिका का बयान आया है और उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
प्राइवेट तस्वीरें लीक होने पर ट्रोल हुईं हंसिका मोटवानी, अब बोली- 'मुझे अटेंशन की जरूरत नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसिका ने कहा - 'इन सब चीजों ने मुझे बहुत तकलीफ दी है। प्राइवेट फोटो पब्लिकल डोमेन पर लीक होना बहुत ही खराब बात है। तस्वीरें लीक होने के बाद जो कमेंट्स आए वह दिल दुखाने वाले थे। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि मैंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए बिकिनी फोटो लीक की है। बस इतना कहना चाहती हूं कि मुझे अटेंशन की कोई जरूरत नहीं है।'
Phone n Twitter hacked please don’t respond to any random messages . My back end team is working on getting things in control.
प्राइवेट तस्वीरें लीक होने के बाद हंसिका ने ट्विटर पर फैंस को इस बात की जानकारी दी। हंसिका ने लिखा - 'मेरा फोन और ट्विटर हैक हो गया है। इसलिए किसी भी मैसेज का जवाब न दें। मेरी टीम इन चीजों को कंट्रोल करने में लगी है।' इससे पहले भी हंसिका मोटवानी की तस्वीरें और वीडियो लीक होना का दावा किया गया था।
फरवरी 2015 में हंसिका मोटवानी की कुछ प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो वायरल होने की खबर थी। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक लड़की अपने बाथरूम में नहाती और कपड़े पहनते नजर आती है, जिसकी शक्ल हंसिका से मिलती जुलती बताई जा रही थी। हालांकि हंसिका के फैन्स ने इस वीडियो को फर्जी बताया था। आपको बता दें, यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी एक्ट्रेस की कथित निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई हों।
हंसिका ने छोटे परदे पर बाल कलाकार के रूप में काम किया था। इसके बाद साउथ और बॉलीवुड में किस्मत आजमाई । हंसिका अब साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने 'शाका लाका बूम बूम', 'करिश्मा का करिश्मा', 'देश में निकला होगा चांद' जैसे धारावाहिकों में काम किया है।