{"_id":"66578255ef02830865085fef","slug":"women-leading-crime-thriller-movies-and-series-jaane-jaan-aarya-mom-a-thursday-2024-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actresses: इन क्राइम थ्रिलर फिल्मों और सीरीज में रहा महिलाओं का जलवा, दर्शक समेत समीक्षकों से भी बटोरी वाहवाही","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Actresses: इन क्राइम थ्रिलर फिल्मों और सीरीज में रहा महिलाओं का जलवा, दर्शक समेत समीक्षकों से भी बटोरी वाहवाही
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 31 May 2024 01:16 AM IST
सार
कुछ क्राइम-थ्रिलर फिल्मों और वेब सीरीज का पूरा भार अभिनेत्रियों ने अपने कंधों पर उठाया है, और इसे दर्शकों के जरिए काफी पसंद भी किया गया है। आइए इन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन
1 of 6
थ्रिलर कंटेंट में छाईं हसीनाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमा का स्तर दिन-प्रतिदिन व्यापक होता जा रहा है। फिल्म निर्माता अलग-अलग जॉनर की फिल्मों और वेब सीरीज से फैंस को लुभाने में जुटे हुए हैं। कोविड काल के बाद से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की चांदी है। अधिकांश शख्स घर पर बैठे-बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी पसंद की फिल्मों और सीरीज का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, इन दिनों क्राइम-थ्रिलर का भी क्रेज काफी ज्यादा है। तमाम स्टार्स इस जॉनर की फिल्मों-सीरीज में अपना दमखम दिखा चुके हैं। वहीं, कुछ क्राइम-थ्रिलर फिल्मों और वेब सीरीज का पूरा भार अभिनेत्रियों ने अपने कंधों पर उठाया है, और इसे दर्शकों के जरिए काफी पसंद भी किया गया है। आइए इन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 6
जाने जां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना कपूर ने क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जाने जां' के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू किया। यह फिल्म 21 सितंबर, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। बेस्ट सेलिंग मिस्ट्री नॉवल 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। मूवी में करीना कपूर के अलावा जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी करीना के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अभिनेत्री ने बखूबी निभाया है।
3 of 6
आर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन अभिनीत वेब सीरीज 'आर्या' दर्शकों के बीच काफी चर्चित रही है। अभिनेत्री जल्द ही इसकी तीसरी किस्त के साथ वापसी करने वाली हैं। राम माधवानी की इस सीरीज में सुष्मिता ने डॉन आर्या का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार को अपराध की दुनिया से बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है। तीसरी किस्त में सुष्मिता का अंदाज और ज्यादा आकर्षक होने वाला है।
'ए थर्सडे' भी एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। इस मूवी में यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई है, जो कुछ बच्चों को बंधक बना लेती हैं, और इसके बाद देश की प्रधानमंत्री से मिलने की मांग करती हैं। हालांकि, बच्चों को बंधक बनाने और पीएम से मुलाकात की जिद पर अड़ने के पीछे यामी का एक खास मकसद होता है। इसी को दिलचस्प तरीके से फिल्म में दिखाया गया है। मूवी में डिंपल कपाड़िया ने प्रधानमंत्री का किरदार निभाया है।
वर्ष 2017 की 'मॉम' एक थ्रिलर फिल्म है। इस मूवी की कहानी एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी का बलात्कार करने वालों को सबक सिखाने के लिए जासूस का सहारा लेती है। जी 5 और नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस फिल्म की कहानी में भावनाओं का उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इसमें दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।