{"_id":"5c582effbdec224bc54a9f72","slug":"world-cancer-day-2019-sonali-bendre-to-rakesh-roshan-these-bollywood-celebrities-fought-with-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनाली ही नहीं, ये बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी कैंसर को मात देकर लौट चुके हैं काम पर, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाली ही नहीं, ये बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी कैंसर को मात देकर लौट चुके हैं काम पर, ऐसे हुआ खुलासा
Mon, 04 Feb 2019 06:11 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 04 Feb 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Sonali Rishi Kapoor
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के दिन को दुनियाभर में वर्ल्ड कैंसर डे के रूप में मनाया जाता है। यह सबसे घातक बीमारी में से एक है। अगर सही समय पर कैंसर का पता ना चले और अच्छा इलाज ना मिले तो इंसान की जिंदगी बेहद छोटी हो जाती है। इस खतरनाक बीमारी से बॉलीवुड सितारे भी अछूते नहीं रहे हैं। वर्ल्ट कैंसर डे के मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड के उन्हीं सितारों से रूबरू कराते हैं जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर चुके हैं।
Sonali Bendre
- फोटो : Instagram
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे ने एक फाइटर की तरह कैंसर की लड़ाई लड़ी। फिलहाल सोनाली न्यूयॉर्क से इलाज कराकर वापस भारत लौट आई हैं। कैंसर के चलते सोनाली बेंद्रे ने सिर मुंडवा लिया था, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद ही तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।

nafisa ali, sonia gandhi
- फोटो : instagram
नफीसा अली
मशहूर एक्ट्रेस नफीसा अली कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। नफीसा इसका इलाज करा रही हैं। कीमोथैरेपी के चलते उन्हें सिर के बाल हटाने पड़े। नफीसा ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनके पोता और पोती उनके बाल काट रहे हैं।

rakesh roshan
- फोटो : file photo
राकेश रोशन
ऋतिक रोशन ने खुलासा किया था कि उनके पिता यानी एक्टर-डायरेक्टर राकेश रोशन को गले का कैंसर हो गया है। ये बात ऋतिक ने उस दिन बताई जिस दिन राकेश रोशन की सर्जरी थी। सर्जरी के बाद ऋतिक ने अपने पिता की पहली फोटो शेयर की। इस फोटो में राकेश रोशन के नाक में ड्रिप लगी नजर आईं । राकेश रोशन सर्जरी के बाद अस्पताल से घर लौटे तो पूरे परिवार ने उनके साथ फोटो खिंचवाई।

manisha koirala
- फोटो : file photo
मनीषा कोइराला
एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर हुआ था जिसके बाद उनकी सफल सर्जरी हुई। मनीषा की सर्जरी सोमवार को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में हुई थी। इलाज के दौरान मनीषा ने अपना सिर मुंडवा लिया था। इलाज के बाद मनीषा ने हाल ही में कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ी और उस पर जीत पाई। उन्होंने अपनी किताब हील्ड: हाउ कैंसर गेव मी ए न्यू लाइफ में अपनी बॉलीवुड जर्नी से जुड़े कई खुलासे किए।