आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के रंग में अब फैंस पूरी तरह डूब चुके हैं। भारतीय फैंस को अब इंतजार 5 जून का है। इस दिन भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। और फैंस को उम्मीद है इसमें भारतीय खिलाड़ी जमकर छक्के-चौके लगाएंगे। लेकिन ये चौके-छक्के सिर्फ मैदान पर ही नहीं लगते बल्कि बॉलीवुड कई फिल्मों में भी ऐसा ही कारनामा हो चुका है। चलिए वर्ल्ड कप के इस मौसम में हम आपको ऐसे एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जो फिल्मों में रनों की बरसात कर चुके हैं।
क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं इन 5 फिल्मों में जमकर लगे चौके-छक्के, नंबर 2 को देखकर आज भी होता है गर्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी की जिंदगी पर बनी 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' काफी चर्चित रही। इसमें धोनी के बचपन से क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के सफर को दिखाया गया है। फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने बखूबी निभाया। उन्होंने जिस तरह से धोनी के क्रिकेट खेलने की अंदाज को पकड़ा वो दर्शकों को बहुत पसंद आया। सुशांत में फिल्म में जमकर क्रिकेट खेला।
इमरान हाशमी
फिल्म अजहर में इमरान हाशमी ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन की भूमिका निभाई थी। फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म के प्रमोशन से खुद अजहरुद्दीन भी नजर आए। इसमें उनकी निजी जिंदगी से लेकर क्रिकेट करियर को दिखाया गया। इमरान हाशमी ने फिल्म में खूब बल्लेबाजी की। वो काफी हद तक अजहर के किरदार के करीब नजर आए। लेकिन ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई।
हिंदी में क्रिकेट पर बनी तमाम फिल्मों में से ये एक फिल्म इसलिए अलहदा क्योंकि ये बहुत कम बजट में बनी और दर्शकों और समीक्षक बिरादरी का ढेर सारा प्यार बटोरने में सफल रही। नागेश कुकूनूर की इस फिल्म में गूंगे-बहरे इकबाल बने श्रेयस तलपड़े ने यादगार परफॉरमेंस दी। इकबाल अपने पिता की मर्जी के खिलाफ क्रिकेट खेलता है। वह अच्छा खिलाड़ी है, मगर रणजी टीम में उसका चयन नहीं हो पाता। तब उसकी मदद को पूर्व क्रिकेटर मोहित आता है। मोहित के रोल में नसीरुद्दीन शाह थे।
हरमन बावेजा
ऋतिक रोशन की कार्बन कॉपी कहे जाने वाले हरमन बावेजा ने इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म की खास बात ये थी कि इसमें एलन बॉर्डर, टोनी ग्रेग, मोहिंदर अमरनाथ, वकार युनूस, मुरलीधरन और सनथ जयसुर्या जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी नजर आए। फिल्म में दर्शकों को जमकर चौके-छक्के देखने को मिले। फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं थी इसलिए फिल्म नहीं चल पाई।