{"_id":"5cf1edbabdec22078a1fd762","slug":"world-cup-2019-malala-yousafzai-poked-indian-team-performance-at-the-opening-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019 की ओपनिंग सेरेमनी में जीत से चूका भारत तो मलाला ने ऐसे उड़ाया मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
World Cup 2019 की ओपनिंग सेरेमनी में जीत से चूका भारत तो मलाला ने ऐसे उड़ाया मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 01 Jun 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar, Malala Yousafzai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ICC Cricket World Cup 2019 की शुरुआत हो चुकी है। 10 देशों की टीमें मुकाबले में पूरी ताकत लगा रही हैं। 5 जून को भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका की टीम से पहला मैच खेलेगी। बॉलीवुड भी वर्ल्ड कप को लेकर बहुत उत्साहित नजर आ रहा है। इधर रणवीर सिंह भी बाकी कलाकारों के साथ अपनी फिल्म '83' की शूटिंग के लिए इंग्लैंड पहुंच गए हैं। हाल ही में बकिंघम पैलेस के पास लंदन मॉल में विश्व कप का उद्घाटन समारोह हुआ था। इस समारोह में पाकिस्तान की नागरिक और नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई ने भारत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जो शायद लोगों को रास न आए।
2 of 5
Anil Kumble, Farhan Akhtar
- फोटो : social media
विश्व कप के उद्घाटन समारोह में हुए टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी देशों के दो-दो प्रतिनिधि पहुंचे थे। भारत की ओर से पूर्व गेंदबाज और कोच अनिल कुंबले और एक्टर फरहान अख्तर पहुंचे थे। वहीं पाकिस्तान की तरफ से क्रिकेटर अजहर अली और नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने प्रतिनिधित्व किया था।
3 of 5
Malala Yousafzai
- फोटो : social media
इस दौरान सभी प्रतिनिधियों के बीच 60 सेकंड चैलेंज गेम खेला गया। इसमें हर एक टीम के दोनों प्रतिनिधियों को बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने थे। इस चैलेंज में जहां भारतीय टीम 19 रन बनाकर सबसे नीचे रही। वहीं इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। पाकिस्तान ने 38 रन बनाए और उसने 7वां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malala yousafzai
गेम समाप्त होने के बाद मलाला युसूफजई ने भारत पर चुटकी ली। उनसे जब टीमों के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हमने (पाकिस्तान) ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। यह खराब नहीं था। हम सातवें स्थान पर रहे। कम से कम भारत की तरह सबसे पीछे तो नहीं रहे।’
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
बता दें क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान कभी भी भारत को हरा नहीं पाया है। भारत ने दोनों के बीच खेले गए सभी छह मुकाबले जीते हैं। फिलहाल भारत और पाकिस्तान के मैच को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा है। दोनों टीमें 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में आमने-सामने होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।