{"_id":"5cfcf3e7bdec2207514f4a67","slug":"world-cup-2019-ranbir-kapoor-and-model-actress-elena-fernandes-photo-is-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन है ये विदेशी मॉडल, जिसके साथ 'भारत' की वर्दी में दिखे रणबीर कपूर, वर्ल्ड कप 2019 से है कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन है ये विदेशी मॉडल, जिसके साथ 'भारत' की वर्दी में दिखे रणबीर कपूर, वर्ल्ड कप 2019 से है कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर न होकर भी सोशल मीडिया पर काफी नजर आते हैं। दरअसल रणबीर के फोटोज और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में रणबीर की एक नई सेल्फी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सेल्फी में रणबीर एक मॉडल के साथ नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस सेल्फी को वर्ल्ड कप 2019 से जोड़कर देखा जा रहा है।
2 of 6
ranbir kapoor
- फोटो : social media
दरअसल हाल ही में रणबीर का एक एड वीडियो सामने आया है। जिसमें वो क्रिकेट मैच देखते और टीम इंडिया को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। वहीं जो सेल्फी सोशल मीडिया पर सामने आई है उसमें रणबीर टीम इंडिया की टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं।
3 of 6
Ranbir Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि जो फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है उसमें रणबीर मॉडल एलिना फर्नांडीज के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल एलिना फर्नांडीज ने रणबीर के साथ सेल्फी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया था। जिसके बाद ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बता दें कि एलिना फर्नांडीज एक इंडियन-अमेरिकन मॉडल हैं। एलिना सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फोटोज को लेकर कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ranbir Kapoor with fan
- फोटो : twitter
रणबीर कपूर का एक वीडियो भी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके कारण रणबीर को फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने फैन को अपने साथ बैठने तक को नहीं बोला था और फैन नीचे जमीन पर बैठा था जबकि एक्टर खुद सोफे पर था।
विज्ञापन
5 of 6
ranbir kapoor
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र है। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। फिल्म शूट के कई फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। वहीं रणबीर आखिरी बार संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आए थे। एक तरफ जहां फिल्म सुपरहिट थी तो वहीं रणबीर की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।