अभिनेता अजय देवनग और काजोल बॉलीवुड के आदर्श कपल में शुमार हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। फैंस को इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद है। यही वजह है कि इनके सोशल मीडिया पोस्ट पर भी वह खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं। हाल ही में अजय देवगन का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने काजोल और अपना एक वीडियो साझा किया है।
Kajol-Ajay Devgn: अजय देवगन ने उड़ाई काजोल की खिल्ली, यूजर्स बोले- 'चुप रहने में ही भलाई है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि आज वर्ल्ड लिसनिंग डे यानी विश्व श्रवण दिवस है। इस मौके पर अभिनेता अजय देवगन ने अपनी पत्नी काजोल की एक वीडियो साझा की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो पर फैंस का हंस हंसकर बुरा हाल हो गया है। दरअसल यह एक फनी वीडियो है, इसमें अजय देवगन काजोल के ज्यादा बोलने की आदत का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।
अजय देवगन ने यह वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल कुछ बोल रही हैं, वहीं अजय देवगन उन्हें ध्यान से सुन रहे हैं। काजोल वीडियो में लगातार एकतरफा बोले जा रही हैं। वहीं, अजय देवगन चाय की चुस्कियों के साथ उनकी बात गौर से सुनने की एक्टिंग कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो में काजोल क्या बोल रही हैं, यह सपष्ट नहीं है, क्योंकि इसे फास्ट फॉरवर्ड मोड में पोस्ट किया गया है और इसमें एक फनी साउंड मिक्स की गई है। इस वीडियो के साथ अजय देवन ने फनी कैप्शन साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'वर्ल्ड लिसनिंग डे मनाते हुए। आज और हर दिन।' इसके साथ उन्होंने काजोल को भी टैग किया है।
Celebrating #WorldListeningDay today and everyday 😉 @itsKajolD pic.twitter.com/ACjTcukTeB
अजय देवगन के इस पोस्ट पर फैंस की काफी मजेदार प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'कहना क्या चाहते हो?', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुंह में विमल रहेगा तो बोलोगे कहां से सर।' एक यूजर ने लिखा, 'आज पता चला कि इस मामले में सेलेब्रिटी हो या आम आदमी, सभी पुरुषों का हाल एक जैसा है।'
बता दें कि एक बातचीत के दौरान खुद काजोल ने यह कहा था कि वह और अजय देवगन बात करने के मामले में बिल्कुल अलग हैं। काजोल ने बताया था, 'मुझे लगता है कि हमारी शादीशुदा जिंदगी इसलिए अच्छी चली, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा बोलती हूं और अजय शांति से सुनते हैं।' हालांकि अजय देवगन ने इस पर तब भी मजाकिया अंदाज में कहा था, 'वह बोलती हैं और मैं सुनता नहीं हूं।'