{"_id":"62f68d27d179b13d2c47bce2","slug":"writer-salman-rushdie-personal-life-facts-ex-wife-padma-lakshmi-had-unexpected-revelations-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Rushdie: सलमान रुश्दी की निजी जिंदगी में रहे कई विवाद, एक्स वाइफ पद्मलक्ष्मी ने लगाए थे गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Rushdie: सलमान रुश्दी की निजी जिंदगी में रहे कई विवाद, एक्स वाइफ पद्मलक्ष्मी ने लगाए थे गंभीर आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:39 PM IST
अमेरिका के न्यूयॉर्क में मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले ने सभी को हैरान कर दिया। वह पश्चिमी न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में व्याख्यान देने वाले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति तेजी से उनकी ओर बढ़ा और धारदार चाकू से उनके गले पर हमला कर दिया। सलमान रुश्दी अपने काम को लेकर तो हमेशा चर्चा में रहते ही हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा विवादों में घिरी रही है। लेखक की पूर्व पत्नी पद्मलक्ष्मी जो उनसे 23 साल छोटी हैं, ने अपनी किताब में उनपर गंभीर आरोप लगाए थे।
Trending Videos
2 of 6
सलमान रुश्दी
- फोटो : social media
लेखक सलमान रुश्दी किसी पहचान मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अपने जीवन में कॉपी राइटर से लेकर लेखक तक के सफर में तकरीबन 12 उपन्यास लिखे हैं। प्रोफेशनल से लेकर निजी तक उनका अधिकांश जीवन विवादों से घिरा रहा है। खासतौर पर उनकी चौथी पत्नी रहीं पद्मलक्ष्मी ने राइटर के बारे में ऐसे खुलासे किए थे जो उनके व्यक्तित्व से बिल्कुल मेल नहीं खाते हैं। इन खुलासों ने हर किसी को हैरान करके रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी
- फोटो : अमर उजाला
मॉडल, लेखक, अभिनेत्री और टीवी होस्ट रहीं पद्मलक्ष्मी ने साल 2004 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों में उम्र का लंबा फासला है। पद्मलक्ष्मी राइटर से तकरीबन 23 साल छोटी हैं। एक्ट्रेस ने सलमान रुश्दी के बारे में अप्रत्याशित खुलासे करते हुए अपनी आत्मकथा में बताया था कि वह सेक्स के लिए पागल हैं और जब वह रुश्दी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना करती थीं तो वह उन्हें नकारा महिला बताते थे।
4 of 6
लेखक सलमान रुश्दी
- फोटो : social media
पद्मलक्ष्मी ने अपनी किताब में रुश्दी के साथ हुई शादी के बारे जिक्र करते हुए लिखा कि दोनों की मुलाकात 1999 में न्यूयॉर्क में एक पार्टी के दौरान हुई थी। उस वक्त सलमान रुश्दी की उम्र 51 और उनकी 28 साल थीं। जहां पद्म लक्ष्मी सिंगल थीं तो वहीं सलमान रुश्दी का तलाक हो चुका था। पद्म लक्ष्मी ने खुलासा किया था कि रुश्दी रोज सुबह बेड पर बैठे बैठे ही उनसे नाश्ता बनवाते थे। फिर दोनों में झगड़ा होने लगा। ये झगड़ा इतना ज्यादा हो गया पद्म लक्ष्मी ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान रुश्दी
- फोटो : social media
पद्म लक्ष्मी ने रुश्दी पर सनसनीखेज आरोप लगाया था कि जब उनके गर्भाशय में इंफेक्शन हो गया था, तब रुश्दी ने कोई सहानुभूति नहीं दिखाई और पेट दर्द की वजह से जब वह रुश्दी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना करती तो वह बोलते थे कि वह ऐसा कैसे कह सकती है। पद्मलक्ष्मी ने यह भी आरोप लगाया था कि जब एक बार उन्होंने संबंध बनाने से मना किया था तो सलमान रुश्दी ने कहा कि उनसे शादी करना 'खराब इंवेस्टमेंट' था। इसके अलावा भी लेखक की पत्नी ने उनपर और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।