फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Writing With Fire: फिल्म पर बोली खबर लहरिया की टीम, ऑस्कर जाने वाली कहानी से ज्यादा जटिल हमारी कहानी

Mon, 21 Mar 2022 10:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 21 Mar 2022 10:45 PM IST
सार

देश के इकलौते ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व में संचालित मीडिया सामूहिक खबर लहरिया ने सोमवार को कहा कि ऑस्कर में नामांकित हुई उन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री राइटिंग विद फायर में उनका प्रतिनिधित्व गलत बताया गया है।

विज्ञापन
Writing With Fire: The team of Khabar Lahariya reacts on the film Writing With Fire said our story is more complicated than the story going to the Oscars
राइटिंग विद फायर - फोटो : सोशल मीडिया

देश के इकलौते ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व में संचालित मीडिया सामूहिक खबर लहरिया ने सोमवार को कहा कि ऑस्कर में नामांकित हुई उन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री राइटिंग विद फायर में उनका प्रतिनिधित्व गलत बताया गया है। रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा निर्देशित, "राइटिंग विद फायर" की कहानी खबर लहरिया नामक अखबार के प्रिंट से डिजिटल तक के सफर, इस सफर में आने वाली परेशानी, प्रतिरोध, समाज और मीडिया के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके केंद्र में मीरा, सुनीता और श्यामकली हैं, जो खबर लहरिया से जुड़ी पत्रकार हैं।

Writing With Fire: The team of Khabar Lahariya reacts on the film Writing With Fire said our story is more complicated than the story going to the Oscars
राइटिंग विद फायर - फोटो : सोशल मीडिया

28 मार्च को ऑस्कर से पहले एक लंबे ब्लॉग पोस्ट में खबर लहरिया ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री - जिसे टीम ने हाल ही में देखा - उनकी कहानी का सिर्फ एक हिस्सा है, "और आंशिक कहानियों में कभी-कभी पूरी तरह से विकृत करने का एक तरीका होता है।" उन्होंने यह भी कहा कि "फिल्म काफी गतिशील और शक्तिशाली है, लेकिन इसमें खबर लहरिया का एक संगठन के रूप में रिपोर्टिंग पर फोकस करना गलत दिखाया गया है।

Writing With Fire: The team of Khabar Lahariya reacts on the film Writing With Fire said our story is more complicated than the story going to the Oscars
राइटिंग विद फायर - फोटो : सोशल मीडिया

टीम ने आगे कहा कि डॉक्यूमेंट्री में उनके पत्रकारिता मूल्यों को प्रदर्शित नहीं किया गया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में धूम मचा दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि दलितों के नेतृत्व वाली उनकी टीम में मुस्लिम, ओबीसी और उच्च जाति की महिलाएं भी शामिल हैं, जो निष्पक्ष पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह सिर्फ "दिल को छू लेने वाली" सफलता की कहानी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Writing With Fire: The team of Khabar Lahariya reacts on the film Writing With Fire said our story is more complicated than the story going to the Oscars
राइटिंग विद फायर डॉक्युमेंट्री ऑस्कर में नामित - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस लंबे से पोस्ट में खबर लहरिया ने यह निष्कर्ष निकाला कि टीम ने "अप्रत्याशित रूप से" फिल्म के जरिए पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में हम उम्मीद करते है कि फिल्म में इस बात पर जोर दिया जाए कि ऐसा क्या है जिसने "महिलाओं के नेतृत्व वाले, इस स्वतंत्र ग्रामीण मीडिया समूह को संभव बनाया है। यह ऑस्कर जाने वाली कहानी से ज्यादा जटिल कहानी होगी। गौरतलब है कि फिल्म ने डॉक्यूमेंट्री (फीचर) श्रेणी में अकादमी पुरस्कारों के 94 वें संस्करण में अंतिम नामांकन सूची में स्थान हासिल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed