फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yash Birthday: बस ड्राइवर के बेटे हैं रॉकिंग स्टार यश, फिल्म KGF से मचाई पूरे देश में सनसनी

Fri, 08 Jan 2021 12:06 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 08 Jan 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Yash Birthday Special the actor who belong to a middle class family and ruled the box office with his fabulous acting
यश - फोटो : instagram/thenameisyash

पर्दे पर जब केजीएफ चैप्टर 1 रिलीज हुई तो फिल्म की कहानी और एक्शन ने लोगों को बीच हंगामा मचा दिया। हालांकि लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान गया इस फिल्म के हीरो पर जो दबंग और राउडी होने के साथ साथ सबसे अलग था। इस हीरो का नाम है रॉकिंग स्टार यश जो आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं।यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। आज यश को साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पूरे देश का प्यार मिलता है और लड़कियां तो उन पर जान छिड़कती हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Yash Birthday Special the actor who belong to a middle class family and ruled the box office with his fabulous acting
यश और राधिका - फोटो : Instragram; iamradhikapandit

यश का जन्म कर्नाटक के हसन जिले में हुआ था। बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि यश एक मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखते हैं। यश के पिता अरुण कुमार जे KSRTC ट्रांसपोर्ट सर्विस में काम करते थे। बाद में वह BMTC ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर की नौकरी करने लगे। आज भी यश के पिता बस चलाते हैं। उनका मानना है कि इसी काम की बदौलत वह यश को इतना बड़ा बना पाए इसलिए वो ये नौकरी कभी नहीं छोड़ेगे। 

Yash Birthday Special the actor who belong to a middle class family and ruled the box office with his fabulous acting
यश - फोटो : Social Media

यश के बचपन के दिन मैसूर में बीते थे जहां उन्होंने महाजन हाई स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा ली। अपनी पढ़ाई के तुरंत बाद, वह बिनाका नाटक मंडली में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने जाने माने ड्रैमिस्ट B.V Karnath के बनाए बेनका ड्रामा के ग्रुप में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत Nanda Gokula नाम के कन्नड़ टीवी सीरियल से की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash Birthday Special the actor who belong to a middle class family and ruled the box office with his fabulous acting
यश - फोटो : Twitter

टीवी शो में काम करने के बाज यश को उनकी पहली फिल्म डॉयरेक्टर शशांक ने दी। ये फिल्म थी Moggina Manasu। इस फिल्म में एक्ट्रेस राधिका पंडित के साथ उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया था। यश की पहली कमर्शियल हिट फिल्म Modalasala थी। इसके बाद उन्होंने और भी कई हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि यश के करियर में चार चांद लगाया उनकी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' ने। इस फिल्म ने उन्हें जबरदस्त सफलता दिलाई और आज उनकी फैन फालोइंग बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन
Yash Birthday Special the actor who belong to a middle class family and ruled the box office with his fabulous acting
बच्चों के साथ यश और राधिका - फोटो : Instagram

यश ने अपनी को एक्टर राधिका  पंडित से शादी की है। 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे पर मर मिटे।दोनों की सगाई 12 अगस्त 2016 को गोवा में हुई। इसके बाद उन्होंने 9 दिसंबर 2016 को बैंगलोर में एक निजी समारोह में शादी की। इतना ही नहीं यश ने अपनी शादी के रिसेप्शन में पूरे कर्नाटक को न्योता दिया था। दोनों के दो बच्चे हैं। अपनी मेहनत के बलबूते यश ने आज जो पहचान बनाई है उसकी दुनिया दीवानी है। यश अब बहुत जल्द 'केजीएफ चैप्टर 2' में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed