अक्सर सितारे ऐसे कपड़े पहन लेते हैं जो उनके लिए सिर दर्द बन जाते हैं। कुछ ऐसे सितारे हैं अजीबो गरीब कपड़ों को अच्छे से कैरी कर लेते हैं तो कुछ बचते बचते Oops मोमेंट का शिकार हो जाते हैं। इस साल सिनेमाजगत की कई ऐसी मशहूर हस्तियां हैं पोज देते हुए Oops मोमेंट का शिकार हो गईं। जानिए साल 2019 में किन सितारों के साथ ऐसा हुआ...
Year Ender: इस साल ये पांच सितारे हुए Oops मोमेंट का शिकार, मलाइका को पता चलते ही सब छोड़ भागीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं मलाइका अरोड़ा की। मलाइका इस साल नवंबर में एक इवेंट में पहुंची थीं। यह इवेंट स्टोर के उद्घाटन का था। इस समारोह में सिनेमाजगत की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। मलाइका जैसी ही पहुंचीं तो मीडिया के सामने पोज देने लगीं। इस इवेंट के लिए मलाइका ने नीलें रंग की पैंट और कोट के साथ उसी रंग का क्रॉप टॉप पहना था। मलाइका का यह टॉप गले से काफी डीप था जिसमें उनका क्लीवेज साफ दिखाई दे रहा था। मीडिया को पोज देते हुए मलाइका का यह क्रॉप टॉप थोड़ा बिगड़ गया। मलाइका को जैसे ही इस बात का पता चला तो वह तुरंत ही वहां से चली गईं। इस तरह से मलाइका Oops मोमेंट का शिकार हो गईं।
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है नोरा फतेही का। नोरा भी इस साल Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बच गईं। नोरा और विक्की कौशल के 'पछताओगे' गाने के सुपरहिट होते ही इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई थी। यह पार्टी अगस्त महीने में थी। इस दौरान नोरा और विक्की ने एक साथ 'पछताओगे' गाने पर डांस किया। नोरा स्टेज पर विक्की का हाथ थामे डांस कर रही थीं। इस दौरान एक स्टेप में जब नोरा थोड़ा नीचे झुकी तो अपनी ड्रेस को लेकर असहज हो गईं और उसे ठीक करने लगीं। नोरा का ड्रेस ठीक करते हुए एक्शन कैमरे में कैद हो गया।
इस लिस्ट में तीसरा नाम है शिल्पा शेट्टी का। इस साल जुलाई में शिल्पा Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बच गईं। शिल्पा परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाने गई थीं। इस बीच शिल्पा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में शिल्पा क्रूज पर हवा का मजा लेती हुई और पोज देती दिखाई दीं। इस दौरान शिल्पा की ड्रेस हवा में उड़ने लगी। शिल्पा किसी तरह अपनी ड्रेस को तुरंत संभाल लेती हैं। इस तरह से शिल्पा Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बच गईं।
इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का भी नाम शामिल है। इस साल जुलाई में प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया था। इसमें प्रियंका, जोनस ब्रदर का गाना 'सकर' गाती नजर आ रही थीं। गाना गाते समय प्रियंका उप्स मोमेंट की शिकार हो गई और उन्हें पता भी न चला। वीडियो में प्रियंका, निक के साथ झूमती दिख रही थीं। प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का वन पीस पहना था। जोनस ब्रदर का गाना गाते गाते प्रियंका की ड्रेस साइड से खिसक रही थी, लेकिन जिस अंदाज से प्रियंका मस्ती कर रही थीं, उससे नहीं लगता कि उन्हें इसके बारे में पता भी चला।