फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender: इन स्टार किड्स अभिनेत्रियों की पहली फिल्म ही हुई फ्लॉप, एक को सलमान भी नहीं बचा पाए

Sat, 07 Dec 2019 02:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 07 Dec 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2019 star kid Ananya Pandey Pranutan Bahl Sharmin Segal Sai Manjrekar are flop in 2019
Ananya Pandey, Pranutan Bahl - फोटो : amar ujala

हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड में कई नए सितारों ने एंट्री की है। नए सितारों के साथ कुछ स्टार किड्स ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है। जिनमें से कुछ बड़े पर्दे पर हिट रहे तो कुछ की पहली ही फिल्म फ्लॉप हो गई। साल के अंत में आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार किड्स अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 2019 में डेब्यू किया, लेकिन उनकी पहली ही फिल्म फ्लॉप हो गईं।

Year Ender 2019 star kid Ananya Pandey Pranutan Bahl Sharmin Segal Sai Manjrekar are flop in 2019
अनन्या पांडे, चंकी पांडे - फोटो : Social Media

अनन्या पांडे
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया। ये फिल्म 10 मई को रिलीज हुई थी । फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। जबकि इसके डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा थे। अनन्या की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। लेकिन अनन्या सभी के दिलों में उतर गईं। फिल्म में अनन्या  के साथ तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में थे।

Year Ender 2019 star kid Ananya Pandey Pranutan Bahl Sharmin Segal Sai Manjrekar are flop in 2019
pranutan bahl and zaheer iqbal - फोटो : amar ujala

प्रनूतन बहल
मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन ने भी फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में प्रनूतन, जहीर की हीरोइन बनी थीं। प्रनूतन के लिए भी उनकी पहली फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। वहीं सलमान ने काफी कुछ फिल्म का प्रमोशन भी किया था लेकिन बावजूद इसके फिल्म फ्लॉप हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2019 star kid Ananya Pandey Pranutan Bahl Sharmin Segal Sai Manjrekar are flop in 2019
Meezaan and Sharmin Segal - फोटो : social media

शर्मिन सहगल
संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल ने फिल्म मलाल से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ मिजान जाफरी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म मलाल का निर्देशन मंगेश हाडावले ने किया जबकि संजय लीला भांसली फिल्म के प्रोड्यूसर थे। शर्मिन सहगल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। एक तरफ जहां शर्मिन सुर्खियां तक नहीं बटोर पाईं तो वहीं दूसरी ओर मिजान कुछ वक्त तक अपने लुक्स और डांस को लेकर सुर्खियों में थे।

विज्ञापन
Year Ender 2019 star kid Ananya Pandey Pranutan Bahl Sharmin Segal Sai Manjrekar are flop in 2019
Akshay Kumar, Nupur Sanon - फोटो : amar ujala

नूपुर सेनन
नूपुर सेनन बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन है। हालांकि नूपुर सेनन ने अभी तक किसी फिल्म में डेब्यू नहीं किया, लेकिन बीते दिनों उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ वीडियो सॉन्ग फिलहाल से अपना फिल्मी सफर शुरू कर दिया है। नूपुर सेनन के इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। नूपुर  और अक्षय का गाना तो हिट रहा लेकिन उनकी पहली फिल्म के बारे में अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed