फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: सोनाक्षी से शोभिता तक, इस साल इन सितारों के घर बजी शहनाई, जीवन के नए अध्याय में किया प्रवेश

Mon, 16 Dec 2024 10:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Dec 2024 10:20 AM IST
सार

Year Ender 2024: साल 2024 विदा लेने वाला है। बस कुछ दिनों में नया साल 2025 दस्तक देगा। इस जाते साल में कई सितारों के हाथ पीले हुए और उन्होंने जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
year Ender 2024: sonakshi zaheer to aditi rao hydari siddharth Sobhita Naga film celebe got married this year
इस साल इन सितारों ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला

हर साल किसी न किसी के लिए कुछ खूबसूरत यादें छोड़ जाता है। फिल्मी सितारों पर नजर डालें तो साल 2024 कई हस्तियों के लिए बड़े बदलाव वाला वर्ष रहा है। बात फिल्मों और करियर की नहीं हो रही, बल्कि निजी जिंदगी में उनके लिए यह साल खूबसूरत यादों वाला रहा है, आखिर जीवन की नई शुरुआत जो हुई है। कई सितारों ने इस साल शादी रचाई है। आइए जानते हैं

year Ender 2024: sonakshi zaheer to aditi rao hydari siddharth Sobhita Naga film celebe got married this year
आयरा खान ,नुपुर शिखरे - फोटो : इंस्टाग्राम khan.ira

आयरा खान-नूपुर शिखरे
साल की शुरुआत आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी से हुई। आयरा ने 3 जनवरी, 2024 को फिटनेस कोच नूपुर शिखरे से रजिस्टर्ड मैरिज की। इसके बाद 10 जनवरी, 2023 को कपल ने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की। इसके बाद मुंबई में इनकी शादी का रिसेप्शन हुआ।

year Ender 2024: sonakshi zaheer to aditi rao hydari siddharth Sobhita Naga film celebe got married this year
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रकुल प्रीत-जैकी भगनानी
इसके बाद मोहब्बत के महीने यानी फरवरी में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी रचाई। दोनों ने 21 फरवरी, 2024 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। रकुल और जैकी की शादी में इनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के अलावा कई मशहूर सेलेब्स भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
year Ender 2024: sonakshi zaheer to aditi rao hydari siddharth Sobhita Naga film celebe got married this year
कृति-पुलकित, आरती-दीपक - फोटो : सोशल मीडिया

पुलकित-कृति, आरती-दीपक चौहान
मार्च में एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने शादी रचाी। दोनों ने दिल्ली में शादी रचाई। एक-दूसरे को करीब पांच साल डेट करने के बाद कपल ने शादी की। वहीं, अप्रैल के महीने में गोविंदा की भांजी, कृष्णा अभिषेक की बहन और चर्चित अभिनेत्री आरती सिंह ने दीपक चौहान के साथ शादी रचाई। इस शादी में गोविंदा भी शामिल हुए।

विज्ञापन
year Ender 2024: sonakshi zaheer to aditi rao hydari siddharth Sobhita Naga film celebe got married this year
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
जून का महीना सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लिए खुशियां लेकर आया। इन्होंने 23 जून को करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में कपल ने रजिस्टर मैरिज की। इसके बाद शादी का रिस्पेशन दिया। 
Game Changer: क्या राम चरण-कियारा आडवाणी स्टारर 'गेम चेंजर' का बनेगा सीक्वल? अभिनेता श्रीकांत ने तोड़ी चुप्पी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed