{"_id":"5c9df58bbdec2214367b7bec","slug":"yeh-dil-aashiqanaa-actress-jividha-astha-disappear-from-5-years-know-hr-everything","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ये दिल आशिकाना' की ये एक्ट्रेस आजकल कहां है, पहली ही फिल्म सुपरहिट फिर भी क्यों नहीं मिला काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ये दिल आशिकाना' की ये एक्ट्रेस आजकल कहां है, पहली ही फिल्म सुपरहिट फिर भी क्यों नहीं मिला काम
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हुए जो अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गए । लेकिन कुछ समय बाद कहां गायब हुए, कोई नहीं जानता । ऐसी ही एक गुमनाम एक्ट्रेस हैं जिन्होंने साल 2002 में आई फिल्म 'ये दिल आशिकाना' में लीड रोल प्ले किया था । इस हीरोइन का नाम है जिविधा शर्मा । इस फिल्म का गाना 'उठा ले जाऊंगा' और 'ये दिल आशिकाना' बहुत हिट हुआ था ।
2 of 7
jividha
फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी । फिल्म में जिविधा ने एक्टर करन नाथ के साथ काम किया था । इस फिल्म के डायरेक्टर कुकु कोहली थे । फिल्म में जिविधा ने अच्छा काम किया था लेकिन क्रिटिक्स की तारीफें नहीं बटोर पाई थीं । इसके बाद उन्हें बॉलीवुड से फिल्में ऑफर नहीं हुईं ।
3 of 7
जिविधा शर्मा
इसके चलते जिविधा ने तेलुगु फिल्म 'युवारत्ना' की । यहां भी जिविधा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं । जिविधा की डेब्यू फिल्म 'ताल' थी। जो 1999 में आई थी । इस फिल्म में जिविधा ने ऐश्वर्या राय की बहन का रोल निभाया था । हिंदी फिल्मों में काम नहीं मिला तो जिविधा ने पंजाबी फिल्मों में भी ट्राई किया ।
विज्ञापन
4 of 7
जिविधा शर्मा
साल 2009 में जिविधा ने फिल्म 'मिनि पंजाब' से पंजाबी फिल्मों में डेब्यू किया । इसी कड़ी में जिविधा की 'यार अनमुले', 'दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी', 'लॉयन ऑफ पंजाब' और 'दिल साडा लुटिया गया' जैसी फिल्मों में काम किया । फिल्मों के अलावा जिविधा ने टीवी सीरियल 'तुम बिन जाऊं कहां' और 'जमीं से आसमां तक' में भी काम किया ।
5 of 7
जिविधा शर्मा
1999 से 2013 तक के करियर में जिविधा ने कई तमिल, तेलुगु, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया । इसके बाद जिविधा सावधान इंडिया और फियर फाइल्स जैसे छोटे-छोटे शो में दिखने लगीं । जब उसमें भी काम नहीं मिला तो कुछ ऐड्स भी किए । जिविधा एक अच्छी डांसर भी हैं । इसलिए उन्होंने कुछ वीडियो एल्बम में भी काम किया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।