{"_id":"5c9de8ddbdec2214720fb3ac","slug":"5-bollywood-actress-who-respect-father-in-law-as-a-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ससुर को पिता से ज्यादा मानती हैं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, 2 कर चुकी हैं साथ में काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ससुर को पिता से ज्यादा मानती हैं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, 2 कर चुकी हैं साथ में काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 29 Mar 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक लड़की का बड़ा सपना होता है कि उसे एक अच्छा और जिम्मेदार पति मिले। इतनी ही उम्मीद उसकी यह भी रहती है कि ससुराले वाले भी उसका ख्याल रखने वालो हो। आम लोगों की पारिवारिक जिंदगी अमूमन लोगों को पता ही होती है, लेकिन जब बात आती है बड़े-बड़े बॉलीवुड और राजनीतिक घरानों की तो लोगों के लिए यह जानने की उत्सुकता पैदा करता है कि इन लोगों का घर में आपसी रिश्ता और एक-दूसरे के प्रति कैसा रवैया रहता होगा। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की उन 5 फिल्म अभिनेत्रियों की जो अपने ससुर को पिता से जैसा और पिता से ज्यादा मानती और सम्मान देती हैं।
2 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : Twitter
बीते वर्ष 2018 में 14 और 15 नवंबर को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर अपना घर बसा लिया। पांच साल के अफेयर के बाद दोनों ने एक-दूजे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकारना सही समझा। ऐसे में दीपिका भी अब अपने ससुराल में ही रहती हैं। जहां उनके साथ सास, ससुर और ननद भी हैं। रणवीर सिंह के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी है। दीपिका अपने ससुर जगजीत को पिता से भी ज्यादा मान उन्हें पूरा सम्मान देती हैं।
3 of 6
Aishwarya Amitabh
- फोटो : twitter
इस कड़ी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बहु और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच के प्यार से तो सभी वाकिफ हैं। बिग बी और ऐश कई फिल्मों में एक साथ नजर भी आए हैं। दोनों की बांडिंग फिल्मी परदे और पारिवारिक जिंदगी में बेहद मजबूत हैं। ऐश भी बिग बी को अपने पिता से कम नहीं समझती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
टॉलीवुड
- फोटो : social media
लिस्ट में साउथ फिल्मों की अभिनेत्री समंथा रुथ प्रभु का नाम भी आता हैं। समंथा साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के खानदान की बहू हैं। अभिनेता नागा चैतन्या की पत्नी समंथा ससुर नागर्जुन संग भी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने एक साथ दयालु, राजू गारी गाढ़ी-2 और मनम में काम किया है। पारिवारिक तौर से देखा जाए तो यह फैमिली भी संस्कारों में किसी से पीछे नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री और टीवी होस्ट नेहा धूपिया ने भी बीते वर्ष 2018 में अभिनेता अंगद बेदी संग सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। इस शादी से दोनों को एक बेटी भी हुई है। बेटी का नाम महर रखा है। नेहा के ससुर का नाम बिशन सिंह बेदी हैं जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रह चुके हैं। नेहा ने अगंद से प्रेमविवाह किया है इसके बावजूद नेहा अपने ससुरालियों और उन्हें भी वे सब बहुत मानते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।