फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनी सिंह की पत्नी का आरोप: 'वो नहीं पहनता वेडिंग रिंग, कई महिलाओं संग बना चुका है संबंध, मेरे साथ जानवरों की तरह सुलूक किया'

Thu, 05 Aug 2021 12:56 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 05 Aug 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
yo yo honey singh wife shalini talwar accuses him for domestic violence also ask her husband to pay Rs 10 crore as interim compensation
शालिनी, हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगर हनी सिंह की पत्नी शलिनी तलवार ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस’ एक्ट के तहत दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की। हनी सिंह की पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त से पहले इस पर रिप्लाई करने के लिए कहा है।शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शालिनी तलवार ने हनी सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं और साथ ही उनके परिवार पर भी आरोप लगाए।



जानवरों जैसा किया सुलूक

रिपोर्ट्स के मुताबिक शलिनी तलवार ने ये खुलासा किया है कि पिछले कई सालों  से वो लगातार डर में जी रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होने बताया कि हनी सिंह का परिवार लगातार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचा रहा था। अपनी याचिका में उन्होने कहा, बीते कई सालों से हनी सिंह द्वारा उनके साथ मारपीट की जा रही हैं। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह और उनके परिवार ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से इस कदर तोड़ दिया था कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वो कोई जानवर हैं। उन्होने याचिका में बताया कि उनके साथ बहुत ही बुरा सुलूक होता था।

yo yo honey singh wife shalini talwar accuses him for domestic violence also ask her husband to pay Rs 10 crore as interim compensation
हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य महिलाओं के साथ थे संबंध

शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर चीटिंग करने का आरोप भी लगाया है। उन्होने अपनी याचिका में खुलासा किया कि हनी सिंह के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे। इसके साथ ही उन्होने हनी सिंह को एल्कोहल और ड्रग्स का एडिक्ट बताया। उन्होने कहा, हनी सिंह ने अपनी सगाई की अंगूठी नहीं पहनी थी और साथ ही हनी सिंह शादी की तस्वीरों को ऑनलाइन डालने की वजह से मेरे साथ मारपीट करते थे। इसके अलावा शालिनी तलवार ने ये भी आरोप लगाया है कि उनके ससुर ने भी उनके साथ गलत व्यवहार किया।

yo yo honey singh wife shalini talwar accuses him for domestic violence also ask her husband to pay Rs 10 crore as interim compensation
हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : social media

मुआवजे के रूप में मांगे 10 करोड़
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक शालिनी ने मामले में 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगते हुए कहा है कि उनके साथ इस रिश्ते में जानवरों की तरह बर्ताव किया गया है। शलिनी ने कोर्ट से ये भी आग्रह किया कि वो हनी सिंह को ये आदेश दें कि वो हर महीने दिल्ली में उनके घर के किराए के लिए उन्हें पांच लाख का चेक दे, ताकि उन्हें अपनी मां पर निर्भर होकर ना रहना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
yo yo honey singh wife shalini talwar accuses him for domestic violence also ask her husband to pay Rs 10 crore as interim compensation
शालिनी तलवार - फोटो : Social Media

हनीमून पर भी की थी मारपीट

शालिनी ने अपनी याचिका में कहा है कि उनके साथ हनी सिंह ने हनीमून के दौरान भी मारपीट की थी। उन्होने अपनी याचिका में बताया कि जब वो मॉरीशस अपने हनीमून के लिए गए थे तो हनी सिंह का व्यवहार कुछ बदला-बदला नजर आ रहा था। लेकिन जब मैंने उनसे सवाल किया तो उन्होने मुझपर चिल्लाया और साथ ही कहा मुझसे सवाल करेगी’। शालिनी ने मामले में हनी सिंह के माता-पिता और बहन को भी आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
yo yo honey singh wife shalini talwar accuses him for domestic violence also ask her husband to pay Rs 10 crore as interim compensation
शालिनी तलवार - फोटो : Instagram Post of Shalini Talwar

जॉइंट प्रॉपर्टी और जूलरी नहीं बेच पाएंगे हनी सिंह

रिपोर्ट के मुताबिक, शालिनी के वकील ने मेट्रोपॉलिन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सिंगर हनी सिंह को जो नोटिस जारी किया है, उसमें कहा गया है कि वह नोएडा में जॉइंट प्रॉपर्टी को बेचने या उसमें किसी और को शामिल नहीं करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पत्नी शलिनी की जूलरी को भी न छूने के निर्देश दिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed