कोलकाता में 12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज देश की तरक्की में युवा का अहम योगदान है। क्षेत्र कोई भी हो, लेकिन युवाओं का बोलबाला देखने को जरूर मिलता है। ऐसे में बॉलीवुड कैसे इससे अछूता रह सकता है। इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको ऐसी युवा अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सिनेमा को एक नई राह दिखाई है और सफलता के नए आयाम हासिल किए हैं।
युवा दिवस 2020: इन एक्ट्रेसेस ने बदला बॉलीवुड, इस अभिनेत्री की हर फिल्म है 100 करोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण
डेब्यू फिल्म: ऐश्वर्या
साल: 2006
दीपिका पादुकोण ने साल 2006 में कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन दीपिका का बॉलीवुड डेब्यू शाहरुख खान के साथ साल 2007 में ओम शांति ओम से हुआ। फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला और दीपिका रातोंरात स्टार बन गईं। लेकिन दीपिका के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, इस फेम को बनाकर रखना और दीपिका इस कसौटी पर भी खरी उतरीं। पीकू, कॉकटेल, पद्मावत, चेन्नई एक्सप्रेस, तमाशा और लव आजकल जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी को साबित किया। वहीं दीपिका का सफर सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहा। दीपिका ने हॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखाया है। वैसे बता दें कि दीपिका की अगली फिल्म छपाक है, जो हाल फिलहाल में सुर्खियों में बनी हुई है।
आलिया भट्ट
डेब्यू फिल्म: स्टूडेंट ऑफ द ईयर
साल: 2012
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के पिता का नाम महेश भट्ट है, यानी आलिया भट्ट का सिनेमा से पुराना नाता है। कहने को तो आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन हकीकत कुछ और है। दरअसल आलिया भट्ट साल 1999 में फिल्म संघर्ष में भी बतौर बाल कलाकर नजर आ चुकी हैं। वैसे आलिया बतौर मुख्य कलाकार बॉलीवुड डेब्यू के बाद हर कसौटी पर खरी साबित हुई हैं। आलिया ने गली ब्वॉय, डियर जिंदगी, राजी और उड़ता पंजाब जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर साबित किया है। बता दें कि आलिय की अपकमिंग फिल्मों में ब्रह्मास्त्र और आरआरआर शामिल हैं।
सारा अली खान
डेब्यू फिल्म: केदारनाथ
साल: 2018
बॉलीवुड की युवा जनरेशन में सारा अली खान एक ऐसा नाम है, जिन्होंने महज दो फिल्मों से ही टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। सारा ने साल 2018 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन सारा महफिल लूटने में कामयाब हो गईं। केदारनाथ के बाद सारा अली खान रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में नजर आईं। सिंबा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। बात सारा की अपकमिंग फिल्मों की करें तो कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म के साथ ही वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 भी कतार में है।
अनन्या पांडे
डेब्यू फिल्म: स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
साल: 2019
अनन्या पांडे ने साल 2019 में ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया लेकिन अनन्या कमाल कर गईं। 2019 में ही अनन्या की दूसरी फिल्म पति पत्नी और वो रिलीज हुई। फिल्म में अनन्या के साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार में थे। फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई बल्कि एक बार फिर से अनन्या ने सभी को अपना दीवाना कर दिया। बात अनन्या की अपकमिंग फिल्मों की करें तो उनकी लिस्ट में ईशान खट्टर के साथ खाली पीली शामिल हैं।