फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alpha: 'अल्फा' में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री! फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए निर्माताओं ने चला बड़ा दांव

Sun, 18 Aug 2024 05:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 18 Aug 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
YRF Spy Universe movie Alpha updates Hrithik Roshan to have an action packed cameo in Film
अल्फा - फोटो : यूट्यूब

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जल्द ही यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों को एक्शन अवतार में देखने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन द रेलवे मेन जैसी शानदार वेब सीरीज बना चुके शिव रवैल कर रहे हैं। इस बीच अल्फा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

YRF Spy Universe movie Alpha updates Hrithik Roshan to have an action packed cameo in Film
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस फिल्म में ऋतिक रोशन की भी एंट्री हो गई है। आगामी जासूसी थ्रिलर फिल्म अल्फा में वह विशिष्ट भूमिका में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक का किरदार इस स्पाई यूनिवर्स की अन्य कहानियों को एक दूसरे से जो़ड़ने का काम करेगा। मेकर्स का यह दांव फिल्म को सुपरहिट बनाने में बड़ी मदद कर सकता है। 

YRF Spy Universe movie Alpha updates Hrithik Roshan to have an action packed cameo in Film
वॉर - फोटो : यूट्यूब

यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर में ऋतिक को एजेंट कबीर की भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के किरदार खालिद के साथ उन्होंने ऐसा दमदार एक्शन दिखाया था कि दर्शक अपनी सीट से चिपके रहने पर मजबूर हो गए थे। अब अल्फा में उनके कैमियो के जरिए इस स्पाई यूनिवर्स की  जोड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अल्फा में आलिया भट्ट और शरवरी के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
YRF Spy Universe movie Alpha updates Hrithik Roshan to have an action packed cameo in Film
वॉर - फोटो : यूट्यूब

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मेंं ऋतिक की भूमिका को गुप्त रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि वह फिल्म में एक महत्वपूर्ण क्षण में दिखाई देंगे, जो संभवतः इस यूनिवर्स की भविष्य की फिल्मों में एक बड़े क्रॉसओवर के लिए मंच तैयार करेगा। प्रशंसक ऋतिक के कबीर को फिर से एक्शन में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, भले ही यह सिर्फ एक कैमियो के लिए हो, क्योंकि उनका किरदार भारतीय सिनेमा की जासूसी शैली में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले किरदारों में से एक है। 

 

विज्ञापन
YRF Spy Universe movie Alpha updates Hrithik Roshan to have an action packed cameo in Film
वॉर - फोटो : यूट्यूब

सूत्रों के मुताबिक ऋतिक इस फिल्म के लिए कुछ दिनों तक शूटिंग करेंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो मौजूदा समय में ऋतिक अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं, इसमें नायिका के रूप में  कियारा आडवाणी नजर आएंगी।
War 2: 'वॉर 2' में कमांडो फाइट करती दिखेंगी कियारा आडवाणी? ऋतिक रोशन के साथ पूरी की एंट्री सीन्स की शूटिंग!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed