{"_id":"5bf7c403bdec22414b47bf53","slug":"yuvika-and-prince-narula-dance-on-punjabi-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss के पूर्व कंटेस्टेंट प्रिंस का रोमांटिक वीडियो वायरल, पत्नी युविका संग कर रहे रोमांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss के पूर्व कंटेस्टेंट प्रिंस का रोमांटिक वीडियो वायरल, पत्नी युविका संग कर रहे रोमांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
yuvika chaudhary prince narula
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने शादी के बंधन में बंधे प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के बारे में आए दिन कुछ न कुछ नया सुनने को मिल ही जाता है। दोनों सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहते हैं। वहीं बात की जाए जब इन दोनों की जोड़ी की तो दोनों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं। हाल ही में प्रिंस ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
prince narula
आपको बता दें कि प्रिंस नरुला और युविका टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। इन दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो भी काफी वायरल हुए थे। इस वीडियो में युविका और प्रिंस एक पंजाबी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री भी इस वीडियो में साफ दिखाई दे रही है। प्रिंस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि लव यू बेबी।
yuvika chaudhary prince narula
इससे पहले दिवाली पर भी प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं थीं। दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं थीं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश दिखे। इन तस्वीरों में युविका डार्क ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं प्रिंस ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
prince narula and yuvika chaudhary
बिग बॉस से शुरू हुआ युविका चौधरी और प्रिंस नरूला का रिश्ता अब शादी के बंधन तक पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें युविका ने मरून कलर का लहंगा पहना है वहीं प्रिंस क्रीम कलर के शेरवानी में नजर आ रहे हैं। मुंबई के सन एंड सेंड होटल में दोनों ने शादी की। शादी में फैमिली के साथ कई स्टार्स भी शामिल हुए।
विज्ञापन
prince narula
बता दें कि प्रिंस और युविका की पहली मुलाकात बिग बॉस सीजन 9 में हई थी। प्रिंस और युविका इस शो में पहले एक-दूसरे के दोस्त बने। खेल के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने शो के दौरान ही एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया था। प्रिंस ने युविका को शो में प्रपोज किया था, लेकिन युविका उनके जवाब दिए बिना ही शो से बाहर हो गईं थी।