फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जायरा के बॉलीवुड छोड़ने पर ‘द स्काई इज पिंक’ के निर्माता का बयान, इसी फिल्म में दिखेंगी आखिरी बार

Sun, 30 Jun 2019 11:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 30 Jun 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim Quits Bollywood The sky is pink producers support her
Zaira Wasim - फोटो : instagram

फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी फिल्मों से चर्चित हुईं बाल अदाकारा जायरा वसीम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। फेसबुक पर लिखी एक लंबी पोस्ट में उन्होंने कहा है कि अपने धर्म और अल्लाह के लिए ये फैसला ले रही हैं।  जायरा ने हाल ही में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वे प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी। अब इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स की पूरी टीम ने उनके फैसले पर एक स्टेटमेंट जारी किया है।

Zaira Wasim Quits Bollywood The sky is pink producers support her
Siddharth roy kapur

फिल्म के प्रोडयूसर्स रॉय कपूर फिल्मस और आरएसवीपी ने एक स्टेटमेंट जारी किया कि जायरा शूटिंग के दौरान पूरी तरह से प्रोफेशनल रही हैं और वो इस फैसले में जायरा का सपोर्ट करते हैं।

Zaira Wasim Quits Bollywood The sky is pink producers support her
Zaira Wasim - फोटो : Twitter

जारी हुए बयान में कहा गया, 'जायरा एक बेहतरीन आर्टिस्ट हैं और हम लकी हैं कि उन्होंने इस फिल्म में आयशा चौधरी का किरदार निभाया है। ये उनका निजी फैसला है जो उन्होंने लंबे सोच विचार के बाद लिया है और हम इस फैसले में हमेशा उनके साथ बने हुए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaira Wasim Quits Bollywood The sky is pink producers support her
zaira wasim

जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। जायरा ने लिखा- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलैरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।

विज्ञापन
Zaira Wasim Quits Bollywood The sky is pink producers support her
Zaira Wasim

जायरा ने आगे लिखा- 'एक्ट्रेस बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हूं। मैं इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया है।' जायरा वसीम ने आमिर खान की बेटी का किरदार 'दंगल' फिल्म में निभाया। इस फिल्म में जायरा ने महिला पहलवान गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाया था। 'दंगल' फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद जायरा 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में नजर आईं। इस फिल्म में जायरा ने इंसिया मलिक का रोल निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed