{"_id":"5f6994d8bd286f0cb9653192","slug":"zarina-wahab-positive-covid-19-admitted-in-lilavati-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित होने के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर थीं जरीना वहाब, पिछले हफ्ते हुईं थीं अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना संक्रमित होने के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर थीं जरीना वहाब, पिछले हफ्ते हुईं थीं अस्पताल में भर्ती
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जरीना वहाब
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा सहित अन्य बॉलीवुड सितारे कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे। अभिनेत्री जरीना वहाब का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव निकला था। पिछले हफ्ते जरीना को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था
2 of 5
जरीना वहाब
- फोटो : Instagram/zarinawahab123
जरीना वहाब पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया था। अस्पताल से जुड़े अधिकारी ने बताया कि उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था और वो रिस्पॉन्स कर रही थीं। उन्हें गुपचुप तरीके से अस्पताल ले जाया गया और इसे परिवार, रिश्तेदार और कुछ करीबी दोस्तों तक सीमित रखा गया था।
3 of 5
जरीना वहाब
- फोटो : Instagram/zarinawahab123
डॉक्टर जलील पार्कर की निगरानी में जरीना का इलाज चला। डॉक्टर ने जरीना के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जरीना को जोड़ों में दर्द, शरीर में दर्द, थकान और बुखार था। जब वो अस्पताल में भर्ती हुई थीं तब उनका ऑक्सीजन का स्तर काफी कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जरीना वहाब
- फोटो : Instagram/zarinawahab123
अभी तक ये पता नहीं चला है कि जरीना वहाब कोरोना निगेटिव हुई हैं या नहीं। जरीना वापस घर जा चुकी हैं। जलील पार्कर ने बताया कि वो घर पर होम क्वारंटीन में हैं। अभी उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। बता दें कि अभिनेत्री ने अपने करियर में 'चितचोर', 'घरौंदा' सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो टीवी सीरियल में भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जरीना वहाब
- फोटो : फाइल
बता दें कि सूरज पंचोली, जरीना वहाब के बेटे हैं। पिछले दिनों सूरज पंचोली का नाम दिशा सालियान केस में सामने आया था। जरीना ने अपने बेटे का बचाव किया और कहा था कि ऐसी खबरें सुनने के बाद हंसी भी आती है और बुरा भी लगता है। लॉकडाउन के वक्त लोग बहुत खाली हैं और वो कुछ भी बोल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।