फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं जरीन खान, सलमान खान संग किया था बॉलीवुड डेब्यू

Tue, 12 May 2020 07:47 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 12 May 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
zareen khan birthday here his unseen photos
जरीन खान - फोटो : फाइल

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान 14 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बॉलीवुड में जरीन ने सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से डेब्यू किया था। कटरीना की हमशक्ल कही जाने वालीं जरीन अभी जितनी फिट दिखती हैं, पहले वैसी नहीं थीं। फिल्मों में आने से पहले जरीन का वजन काफी बढ़ा हुआ था। चलिए हम आपको उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं।

zareen khan birthday here his unseen photos
जरीन खान - फोटो : फाइल

जरीन खान का जन्म साल 1987 में मुंबई में हुआ था। लाल रंग की इस ड्रेस में जरीन बहुत ही प्यारी लग रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह अपनी मां और बहन के साथ दिख रही हैं। तस्वीर में जरीन खान किसी गुड़िया से कम नहीं लग रही हैं।

zareen khan birthday here his unseen photos
जरीन खान - फोटो : फाइल

यह जरीन की 12वीं कक्षा के बाद की तस्वीर है। उस वक्त जरीन का वजन 100 किलो से ज्यादा हुआ करता था। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, 'मैंने लोगों के तानों पर कभी ध्यान नहीं दिया। मैंने अपने लिए अपना वजन घटाया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
zareen khan birthday here his unseen photos
जरीन खान - फोटो : फाइल

जरीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह तस्वीर साझा की थी। यह जरीन के कॉलेज के दिनों की तस्वीर है। इस तस्वीर में जरीन अपनी उम्र से काफी बड़ी लग रही हैं। एक तस्वीर में जरीन ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी है तो दूसरी तस्वीर में उन्होंने सलवार सूट पहना है।

विज्ञापन
zareen khan birthday here his unseen photos
जरीन खान

इस तस्वीर के साथ जरीन ने लिखा था, 'जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तब तक मैंने अपना काफी वजन कम कर लिया था, लेकिन पहली फिल्म के लिए मुझे मेरे रोल के मुताबिक, वजन बढ़ाने के लिए कहा गया था। हालांकि बदकिस्मती से मुझे मेरे वजन के लिए आलोचना सहनी पड़ी।' बहरहाल अब जरीन ने खुद को काफी फिट कर लिया है। उनकी ये हालिया तस्वीरें इसका सबूत हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

1 , 2 , 3 or 4 ? #Ahmedabad #IncredibleIndia #TravelWithZareen #HappyHippie #TravelDiaries #WanderLust #JeepBollywoodTrails #KeepWandering #ZareenKhan @jeepindia @axnindia 📸 - @rishabskhanna

A post shared by Zareen Khan 🦄🌈✨👼🏻 (@zareenkhan) on



जब पांच साल पहले आलिया ने करिश्मा और करीना के साथ करवाया था फोटोशूट, वायरल हुई थ्रोबैक तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed