सब्सक्राइब करें

Zeba Bakhtiar: याद है ऋषि कपूर की फिल्म की 'हिना'? चार शादियां करने वाली जेबा की लेटेस्ट तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 12 Jul 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Zeba Bakhtiar: Rishi Kapoor's Film Henna Actress and Adanan sami javed jaffrey ex wife latest Photo getting viral on social media
जेबा बख्तियार - फोटो : social media

जहां बंटवारे के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक ऐसी लकीर खिंच गई थी, जिसकी वजह से आज भी दोनों देशों के बीचों में तकरार रहती है। वहीं उस समय दोनों देशों को जोड़ने के लिए एक कड़ी थी, जो आज भी भारत और पाकिस्तान के बीच में एक जुड़ाव रखती है। पाकिस्तान के कई एक्टर्स हमारी इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने यहां आया करते थे और उन्हीं में से एक थीं अभिनेत्री 'जेबा बख्तियार'। जेबा ने साल 1991 में आई ऋषि कपूर की फिल्म 'हिना' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनकी खूबसूरती और मासूमियत ने पूरे देश का दिल जीत लिया था। पहली फिल्म में बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय और पॉपुलर अभिनेता ऋषि कपूर के साथ काम करने के बाद भी जेबा का करियर लंबे समय तक नहीं चला। इसलिए अभिनेत्री अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती थीं। अब एक बार फिर जेबा बख्तियार सुर्खियों में आ गई हैं।दरअसल, उनकी एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Trending Videos
Zeba Bakhtiar: Rishi Kapoor's Film Henna Actress and Adanan sami javed jaffrey ex wife latest Photo getting viral on social media
जेबा बख्तियार - फोटो : social media

इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें
ऋषि कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभा चुकीं पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्तियार और मशहूर सिंगर अदनान सामी की पहली पत्नी की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जेबा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'ब्लू मेरे पसंदीदा कलर्स में से एक है।' इन तस्वीरों में जेबा का नो मेकअप लुक नजर आ रहा है। खुले बाल ब्लू कुर्ता और शरारा में जेबा की खूबसूरती देखने लायक है। इतने साल तक फिल्मी पर्दे से दूर रहने के बाद भी जेबा ने अपने आप को बहुत अच्छे से मेंटेन कर रखा है। अभिनेत्री की इन तस्वीरों को देख उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zeba Bakhtiar: Rishi Kapoor's Film Henna Actress and Adanan sami javed jaffrey ex wife latest Photo getting viral on social media
जेबा बख्तियार - फोटो : social media

राजनेतिक परिवार से है ताल्लुक
फिल्मी पर्दे पर अपने हुस्न का जादू चलाने वाली जेबा बख्तियार पाकिस्तान के एक बहुत बड़े परिवार से संबंध रखती हैं। अभिनेत्री पाकिस्तान के एक बड़े वकील और मंत्री याहया बख्तियार की बेटी हैं। उनके पिता जहां एक पाकिस्तानी हैं, वहीं जेबा की मां एक ब्रिटिश हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि छोटा करियर होने के बाद भी सुर्खियां पाने वाली जेबा ने चार शादी की हैं, जिसमें से उनके दो पति भारतीय हैं। उनकी पहली शादी सलमान वलियानी, दूसरी शादी जावेद जाफरी, तीसरी शादी अदनान सामी और चौथी शादी सोहेल खान लेघाड़ी से हुई है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZEBA BAKHTIAR (@zebabakhtiarofficial)

Zeba Bakhtiar: Rishi Kapoor's Film Henna Actress and Adanan sami javed jaffrey ex wife latest Photo getting viral on social media
जेबा बख्तियार - फोटो : social media

ऐसा रहा फिल्मी सफर
गौरतलब है कि जेबा बख्तियार को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उनके करियर की सफलतम फिल्म रही 'हिना' से मिली थी। 'हिना' से धमाकेदार एंट्री लेने के बाद जेबा ने कुछ और फिल्मों में काम किया, लेकिन उनका सिक्का बॉलीवुड में जम नहीं पाया। जेबा बख्तियार को 'हिना' के अलावा 'मोहब्बत की आरजू', 'स्टंटमैन', 'जय विक्रांता', 'सरगम', 'मुकदमा' और 'चीफ साहब' जैसी कुछ फिल्मों में काम करते देखा गया था।      

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed