फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनंत चतुर्दशी पर रिलीज हुआ अटकन चटकन का गाना 'दाता शक्ति दे', अमिताभ बच्चन ने दी आवाज

Wed, 02 Sep 2020 04:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 02 Sep 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
ZEE5 original film Atkan Chatkan song Daata Shakti de out sung by Amitabh Bachchan and presented by AR Rahman
दाता शक्ति दे - फोटो : जी5

बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की तरफ अब अपना रुख कर रहे हैं। अब सितारे ओटीटी पर काम करने से नहीं कतराते। कोरोना महामारी के चलते बड़ी-बड़ी फिल्में भी ओटीटी पर रिलीज होकर अच्छी कमाई कर रही हैं। हाल ही में भारतीय ओटीटी जी5 (ZEE5) की फिल्म ‘अटकन चटकन’ का एक गाना रिलीज किया गया, जिसे पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी है।

ZEE5 original film Atkan Chatkan song Daata Shakti de out sung by Amitabh Bachchan and presented by AR Rahman
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अनंत चतुर्दशी के मौके पर अटकन चटकन का गाना 'दाता शक्ति दे' रिलीज किया गया है। बिग बी ने इस गाने को अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। इस गाने को ड्रम्स शिवामनि ने कंपोज किया है जबकि इसका निर्माण दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने किया है। 

ZEE5 original film Atkan Chatkan song Daata Shakti de out sung by Amitabh Bachchan and presented by AR Rahman
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अटकन चटकन के लिए अनंत चतुर्दशी के पवित्र अवसर पर दाता शक्ति दे प्रार्थना गाई। इसे प्रिय मित्र शिवमणि ने कंपोज किया है और एआर रहमान प्रस्तुत कर रहे हैं। सभी को शुभकामनाएं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ZEE5 original film Atkan Chatkan song Daata Shakti de out sung by Amitabh Bachchan and presented by AR Rahman
अटकन चटकन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अटकन चटकन में मुख्य किरदार दुनिया के सबसे अच्छे चाइल्ड पियानिस्ट लिदियन नधास्वरम निभा रहे हैं। चेन्नई के 13 वर्षीय पियानोवादक लिदियन नधास्वरम ने अमेरिकन रियलटी शो में 'द वर्ल्ड्स बेस्ट' का खिताब अपने नाम करके देश का नाम रोशन किया था।

विज्ञापन
ZEE5 original film Atkan Chatkan song Daata Shakti de out sung by Amitabh Bachchan and presented by AR Rahman
अटकन चटकन - फोटो : जी5

फिल्म एक ऐसे लड़के पर आधारित है, जो काफी गरीब है,  लेकिन उसका संगीत से बहुत लगाव है। इस लड़के का नाम गुड्डू है जो अपने दोस्त छुट्टन और मीठी के साथ एक बैंड बनाता है जो उसकी चाय स्टाल के पास काम करते हैं। कहानी उस वक्त आगे बढ़ती है जब वह शहर के सबसे बड़े संगीत प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हो रही है।

दुखी मन से हेमा मालिनी ने गणपति बप्पा को किया विदा, धर्मेंद्र और एशा रहे मौजूद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed