{"_id":"5dd328bd8ebc3e54a56567b3","slug":"zeenat-aman-birthday-special-her-relation-with-imran-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी जीनत अमान से जुड़ा था इमरान खान का नाम, पूर्व पत्नी ने किए थे कई खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी जीनत अमान से जुड़ा था इमरान खान का नाम, पूर्व पत्नी ने किए थे कई खुलासे
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Zeenat Aman
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
70 और 80 के दशक में लोगों की जुबान पर बस एक नाम चढ़ चुका था... जीनत अमान। उस दौर में जीनत ने बॉलीवुड के साथ एक और नई चीज को जोड़ दिया, वो था ग्लैमर। बोल्ड सीन देने से जीनत को कोई परहेज नहीं थी। यही वजह थी कि उनका करियर तेजी से बढ़ता जा रहा था। साल 1976 से 1980 के बीच जीनत अमान और हेमा मालिनी सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली अदाकाराएं हुआ करती थीं। जीनत की खूबसूरती के किस्से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक में हो रहे थे। फिर एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने इमरान खान के दिल पर भी दस्तक दे दी। आज जीनत अमान का जन्मदिन है।
2 of 5
जीनत अमान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कभी जीनत अमान की खूबसूरती के कायल थे। इमरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बनकर भारत के दौरे पर आए थे। उसी दौर में उनकी मुलाकात जीनत अमान से हुई। जीनत उन दिनों बॉलीवुड की सबसे बिंदास एक्ट्रेस थीं।
3 of 5
zeenat aman, sanjay khan
- फोटो : file photo
इमरान को उन दिनों लेडीकिलर कहा जाता था। लड़कियां उनकी दीवानी थीं। यंग और हैडसम इमरान की छवि प्लेबॉय जैसी थी। मुंबई की पार्टी में जीनत और इमरान की मुलाकात हुई तो यहीं से उनके प्यार के चर्चे शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इमरान खान
इमरान खान को लेकर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक किताब लिखी है। इसमें उन्होंने दोनों की जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए है। रेहम ने बताया है कि उन दिनों इमरान के रिश्ते 70-80 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस से होने की चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
जीनत इमरान
- फोटो : social media
न्यूज 18 के मुताबिक, कुछ साल पहले जीनत अमान को लाहौर बुलाया गया था। वहां के जाने माने मकामी होटल में वो प्रेस कांफ्रेंस कर रही थीं। तभी एक पत्रकार ने उनसे इमरान खान से उनके संबंधों को लेकर एक सवाल कर लिया। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, 'अब ये पुरानी बातें हो गई हैं, इन्हें दबा ही रहने दीजिए, इन्हें भुला देना चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।