फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल बेहाल, जानिए जिगरा-देवरा-वेट्टैयन-विक्की विद्या की कमाई

Wed, 23 Oct 2024 12:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 23 Oct 2024 12:27 PM IST
सार

फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और जिगरा एक साथ 11 अक्तूबर को रिलीज हुई थीं। फिल्म देवरा 27 सितंबर को और वेट्टैयन 10 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
 

विज्ञापन
box office collection day Tuesday jigra vettaiyan devara part one vicky vidya ka woh wala video details
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और जिगरा एक साथ 11 अक्तूबर को रिलीज हुई थीं। फिल्म देवरा 27 सितंबर को और वेट्टैयन 10 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

 
box office collection day Tuesday jigra vettaiyan devara part one vicky vidya ka woh wala video details
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। राज शांडिल्य ने फिल्म की पटकथा और निर्देशन किया गया है। इस फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स और वकाओ की रही। फिल्म के कलेक्शन पर एक नजर डाले तो विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5 करोड़ 5 लाख की कमाई की थी। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने पहले हफ्ते में कुल 27 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं 11वें दिन विक्की विद्या... ने 1 करोड़ 15 लाख के आस पास का कलेक्शन किया है। वहीं मंगलवार को फिल्म ने लगभग 1 करोड़ 1 लाख का कारोबार किया है। फिल्म की कुल कमाई अब तक 35 करोड़ 6 लाख रुपए हो गई है।
 
box office collection day Tuesday jigra vettaiyan devara part one vicky vidya ka woh wala video details
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
जिगरा
भाई-बहन की कहानी पर आधारित आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा 11 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया ने कई एक्शन सीन किए हैं। आलिया का एक्शन भी दर्शकों को कुछ रास नहीं आया। यही वजह है कि रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। एक्शन थ्रिलर फिल्म कहानी को इमोशनल तरीके से पेश करने की पूरी कोशिश की गई है। फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है, जिन्होंने देबाशीष इरेंगबाम के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी। धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत इसका निर्माण किया गया है। आलिया भट्ट के अलावा वेदांग रैना ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। sacnik के अनुसार, जिगरा ने पहले दिन 4 करोड़ 55 लाख से कमाई की शुरुआत की थी। जिगरा ने पहले हफ्ते 22.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। 10वें दिन रविवार को फिल्म ने 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 11वें दिन सोमवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 6 लाख रुपये रह गई। 12वें दिन फिल्म ने सिर्फ 60 लाख का ही कारोबार किया। अब जिगरा की कुल कमाई 28 करोड़ 40 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
box office collection day Tuesday jigra vettaiyan devara part one vicky vidya ka woh wala video details
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम@LycaProductions
वेट्टैयन
फिल्म वेट्टैयन में काफी लंबे समय के बाद रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी देखने को मिली। फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ 7 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म ने पहले हफ्ते 122 करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद 10वें दिन फिल्म ने 4 करोड़ 5 लाख का कलेक्शन किया। 11 वें दिन फिल्म ने 5. 35 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं 12 वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ 95 लाख की कमाई की। इसके अलावा 13वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ 75 लाख की कमाई की। बहरहाल, कुल मिलाकर वेट्टैयन ने अब तक 138 करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई की है। 
Ram Charan: इस खूबसूरत शहर में होगी RC16 की शूटिंग, मेगापॉवर स्टार राम चरण की फिल्म के लिए उत्साहित प्रशंसक
 
विज्ञापन
box office collection day Tuesday jigra vettaiyan devara part one vicky vidya ka woh wala video details
देवरा पार्ट 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
देवरा पार्ट 1
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की एक्शन ड्रामा रोमांटिक फिल्म देवरा ने पहले दिन 82.5 करोड़ की बंपर ओपनिंग से सभी को चौंका दिया था। दूसरे दिन फिल्म ने 38.2 करोड़, तीसरे दिन 39.9 करोड़ कमाए और पहले वीक में फिल्म ने कुल 215.6 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे वीक में फिल्म ने 45.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे वीक में 19.75 करोड़ का कलेक्शन किया। देवरा पार्ट 1 25वें दिन सिर्फ 8 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं sacnik के अनुसार, फिल्म ने 26वें दिन मंगलवार को 80 लाख की कमाई की। देवरा का कुल क्लेक्शन अब 286 करोड़ 60 लाख रुपये हो गया है।
Chiranjeevi: मेगास्टार चिरंजीवी ने प्रभास के जन्मदिन पर प्रसिद्ध डायलॉग के साथ दीं शुभकामनाएं, नेटिजेंस हैरान

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed