फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: गुरुवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई ‘कुली’ और ‘वॉर 2’, ‘महावतार नरसिम्हा’ की भी हालत पस्त

Fri, 29 Aug 2025 08:01 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 29 Aug 2025 08:01 AM IST
सार

Box Office Collection: गुरुवार का दिन फिल्मों के लिए बहुत खराब साबित हुआ, क्योंकि 'कुली', 'वॉर 2' से लेकर बाकी फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन
Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : एक्स

सिनेमाघरों में इस समय 'कुली', 'वॉर 2' और 'महावतार नरसिम्हा' दर्शकों को दिखाई जा रही है। गुरुवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का बुरा हाल रहा। सभी फिल्मों में भारी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं फिल्मों का कुल कलेक्शन।

Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha
कुली - फोटो : एक्स

कुली
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। धमाकेदार ओपनिंग के 15 दिनों बाद फिल्म ने अभी तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। बीते गुरुवार को 'कुली' ने मात्र 1.68 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 4.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके अलावा 'कुली' के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक 270.78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, मेकर्स को उम्मीद है कि इस वीकएंड एक बार फिर से फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा। फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन और सत्यराज अहम किरदार में हैं।

Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha
वॉर 2 - फोटो : एक्स

वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर  की फिल्म ‘वॉर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसने 'कुली' को जबरदस्त टक्कर दिया। 'वॉर 2' ने बीते गुरुवार 1.38 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं 'वॉर 2' ने 15 दिनों में अभी तक 231.13 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। अब यह देखना होगा कि यह वीकएंड फिल्म के लिए कैसा साबित होता है। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा, अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

महावतार नरसिम्हा
'वॉर 2' और 'कुली' को जहां रिलीज हुए मात्र 15 दिन हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ 'महावतार नरसिम्हा' ने 35वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों को भी जबरदस्त टक्कर दी। गुरुवार को 'महावतार नरिसम्हा' ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। अभी तक 35 दिनों में इस फिल्म ने 238.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार पर केंद्रित है, जो एक एनिमेशन फिल्म है।

विज्ञापन
Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha
कुली और वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक-जूनियर एनटीआर पर भारी पड़े रजनीकांत
रजनीकांत की 'कुली' और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' में शुरुआती दिनों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही थी। हालांकि, अब 'कुली' 'वॉर 2' से काफी आगे निकलती दिख रही है। जहां दो हफ्ते बाद 'कुली' ने 270 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, तो वहीं 'वॉर 2' ने सिर्फ 230 करोड़ के आस पास कमाए हैं। यह दिखाता है कि 'कुली' ने 'वॉर 2' को पीछे कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed