Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Saiyaara Continue Breaks Records Now Left Kesari 2 In Worldwide Collection In 5 Days
{"_id":"68804d993e6a0dfdf906836e","slug":"box-office-collection-saiyaara-continue-breaks-records-now-left-kesari-2-in-worldwide-collection-in-5-days-2025-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: ‘जाट’ के बाद अब ‘सैयारा’ ने ‘केसरी 2’ को भी छोड़ा पीछे, जानिए क्या है बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: ‘जाट’ के बाद अब ‘सैयारा’ ने ‘केसरी 2’ को भी छोड़ा पीछे, जानिए क्या है बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ का एकक्षत्र राज देखने को मिल रहा है। वीकेंड के बाद भी ‘सैयारा’ लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड भी स्थापित कर रही है। जबकि उसके साथ रिलीज हुईं बाकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही हैं। जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने की कैसी कमाई।
2 of 6
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
सैयारा
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ अब हर दिन कमाई में एक नया रिकॉर्ड बना रही है और किसी न किसी फिल्म को पीछे छोड़ रही है। चार दिनों में सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ‘सैयारा’ ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी 25 करोड़ रुपए की कमाई की। जो उसकी सोमवार की 24 करोड़ की कमाई से भी ज्यादा है। ऐसे में अब सैयारा का कुल कलेक्शन 5 दिनों में ही 132.26 करोड़ रुपए हो गया है।
3 of 6
सैयारा कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
अक्षय की ‘केसरी 2’ से आगे निकली ‘सैयारा’
यही नहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘सैयारा’ ने अब अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ को पीछे छोड़ दिया है। 5 दिनों में ही ‘सैयारा’ वर्ल्डवाइड 148.98 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। जबकि अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ का कलेक्शन 144.35 करोड़ रुपए ही रहा था। ऐसे में सनी देओल की ‘जाट’ और राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ को पीछे छोड़ने के बाद अब ‘सैयारा’ ने ‘केसरी 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। अगर ‘सैयारा’ इसी तरह वर्किंड डे में भी कमाई करती रही तो वो कल तक अक्षय कुमार की ‘स्काईफोर्स’ को भी वर्ल्डवाइड कमाई में पीछे छोड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तन्वी द ग्रेट
- फोटो : एक्स
तन्वी द ग्रेट
‘सैयारा’ के शोर के आगे अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ दब गई है। सोमवार को 12 लाख रुपए की कमाई करने वाली ‘तन्वी द ग्रेट’ मंगलवार को सिर्फ 11 लाख रुपए ही जुटा पाई। इस तरह से पांच दिनों में ‘तन्वी द ग्रेट’ का कुल कलेक्शन 1.83 करोड़ रुपए ही रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
निकिता रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
निकिता रॉय
‘सैयारा’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ भी रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म को लेकर कोई चर्चा भी नहीं हो रही है। ‘निकिता रॉय’ अब तक सिर्फ लाखों में ही कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर 22 लाख रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘निकिता रॉय’ ने मंगलवार को अपने पांचवें दिन सिर्फ 9 लाख रुपए की कमाई की। इससे पहले सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 10 लाख रुपए रहा था। इस तरह से पांच दिनों में सोनाक्षी की फिल्म करोड़ में पहुंच गई है और उसने कुल 1.05 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।