साल 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म का तमगा पाने वाली फिल्म ‘हनुमान’ के निर्देशक प्रशांत वर्मा ने इस फिल्म के अंत में इसकी सीक्वल ‘जय हनुमान’ का एलान किया। लेकिन, ‘जय हनुमान’ से पहले उनकी इस पौराणिक काल्पनिक दुनिया की दो फिल्में और रिलीज होने जा रही हैं। इनमें से एक फिल्म ‘अधीरा’ का एलान वह पहले ही कर चुके हैं। पीवीसीयू की अपनी दूसरी फिल्म का खुलासा मुंबई आए प्रशांत वर्मा ने ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल के साथ इस एक्सक्लूसिव बातचीत मे किया।
PVCU EXCLUSIVE: तारीख 10, महीना 10, सुबह 10.10 पर सबसे बड़ा खुलासा, ‘अमर उजाला’ पर पढ़िए एक्सक्लूसिव जानकारी
ये तो आप जानते ही हैं कि मेरी शिक्षा गुरुकुल पद्धति से सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। वहां हमें जो भारतीय संस्कार सिखाए गए और अपने बुजुर्गों से जो कहानियां मैंने सुनी, उन्होंने मुझे इनके बारे में और पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मैंने जो अपनी सिनेमाई दुनिया रचने की यात्रा शुरू की है, उसमें ‘हनुमान’ सिर्फ पहला पड़ाव है। ‘जय हनुमान’ इससे सौ गुना बड़ी फिल्म होने वाली है। इसकी कहानी पर काम पूरा हो चुका है और हमने इसके रेखाचित्र (स्टोरी बोर्डिंग) बनाने शुरू कर दिए हैं।
Hanuman Blockbuster Sunday: ‘हनुमान’ की दूसरे वीकएंड पर बंपर कमाई, रामकाल में देसी सुपरहीरो की भी जै
ये बात मैंने अब तक कहीं कही नहीं है, आपके साथ ये जानकारी पहली बार साझा कर रहा हूं। ‘जय हनुमान’ से पहले प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) की दो फिल्में और रिलीज होगी। एक तो ‘अधीरा’ होगी ही, दूसरी फिल्म जिसके बारे में मैं सबसे पहले ‘अमर उजाला’ को बता रहा हूं, वह फिल्म होगी ‘महाकाली’। ये शक्ति का समाज से सामंजस्य बिठाती फिल्म है और इसका निर्देशन मैं एक महिला निर्देशक से करा रहा हूं।
फिल्म ‘हनुमान’ का कुल बजट 45 करोड़ रुपये है। फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता ही रहा है। सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सवा सौ करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म का सबसे मुश्किल स्पेशल इफेक्ट्स सीन इसका क्लाइमेक्स है, जिसमें दिखाए गए हाथों के रोएं आप ध्यान से देखेंगे तो आपको भी अलग ही अहसास होगा। ये तकनीकी कौशल हासिल करने के बाद मैं कह सकता हूं कि हमने स्पेशल इफेक्ट्स में वैश्विक स्तर हासिल कर लिया है।
फिल्म ‘हनुमान’ का कुल बजट 45 करोड़ रुपये है। फिल्म जब रिलीज हुई तो इसका कलेक्शन दिन प्रति दिन लगातार बढ़ता ही रहा। सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दो सौ करोड़ रुपये से ऊपर कमाए। हिंदीभाषी दर्शकों ने भी इसे खूब प्यार दिया। फिल्म का सबसे मुश्किल स्पेशल इफेक्ट्स सीन इसका क्लाइमेक्स है, जिसमें दिखाए गए हाथों के रोए आप ध्यान से देखेंगे तो आपको भी अलग ही अहसास होगा। ये तकनीकी कौशल हासिल करने के बाद मैं कह सकता हूं कि हमने स्पेशल इफेक्ट्स में वैश्विक स्तर हासिल कर लिया है।
