{"_id":"66d7289d4c8d95dc8f0e4760","slug":"stree-2-director-amar-kaushik-speaks-to-pankaj-shukla-on-stree-3-bhediya-2-dinesh-vijan-shraddha-kapoor-2024-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amar Kaushik Interview: राज और डीके का रहेगा मुझ पर एहसान, उन्होंने ही दिलाया ‘स्त्री’ में निर्देशन का मौका","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
Amar Kaushik Interview: राज और डीके का रहेगा मुझ पर एहसान, उन्होंने ही दिलाया ‘स्त्री’ में निर्देशन का मौका
अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘स्त्री 2’ की रिकॉर्डतोड़ कामयाबी के बाद अमर कौशिक के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य जो फिलहाल है, वह है अपने पांव जमीन पर बनाए रखना और अपने निर्माता दिनेश विजन का सानिध्य प्राप्त किए रखना। ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में अमर कहते हैं, ‘कामयाबी के बाद दिमाग खराब होना आम बात है लेकिन मैं खुद को बार बार, लगातार समझाता रहता हूं कि अपने पैर जमीन पर रखने हैं और इस कामयाबी को एक जिम्मेदारी की तरह लेना है।’
2 of 5
स्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘गो गोवा गॉन’ में निर्देशकद्वय राज और डीके के सहायक रहे अमर कौशिक को फिल्म ‘स्त्री’ की कहानी इन्हीं दोनों ने दी और इस फिल्म के निर्देशन का मौका भी दोनों ने खुद ही निर्माता दिनेश विजन से अमर की मुलाकात कराकर दिलाया। वह बताते हैं, ‘मैंने दोनों को अपनी शॉर्ट फिल्म ‘आबा’ की स्क्रीनिंग पर आमंत्रित किया था। दोनों ने मेरी फिल्म देखने के बाद मुझे निर्माता दिनेश विजन से मिलवाया। दिनेश विजन को मेरी शॉर्ट फिल्म तो पसंद नहीं आई लेकिन उन्हें ये समझ आ गया कि मुझे फिल्ममेकिंग आती है।’
3 of 5
स्त्री, भेड़िया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तो क्या ये हॉरर यूनिवर्स फिल्म ‘स्त्री’ के समय से ही तय था, ये पूछे जाने पर अमर कहते हैं, ‘नहीं, तब तो इसके बारे में दूर दूर तक चर्चा ही नहीं हो रही थी। मैं भी उसके बाद ‘बाला’ करने निकल गया और यहां फिल्म ‘रूही’ बनने लगी जिससे मेरा कोई सम्बन्ध ही नहीं था। फिर जब मैं ‘भेड़िया’ बना रहा था और उसमें अभिषेक बनर्जी के किरदार को मैंने ‘स्त्री’ के किरदार जना जैसा ही रखने दिया तो मुझे लगा कि ये एक अलग दुनिया का प्राणी बन सकता है और वहां से हमने हॉरर यूनियवर्स बनाना शुरू किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भेड़िया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद अमर पर इसकी सीक्वल यानी ‘स्त्री 3’ जल्द से जल्द बनाने का दबाव है, लेकिन वह जल्दबाजी में ये फिल्म नहीं बनाना चाहते। उनका कहना है, ‘अभी तो मैं ‘भेड़िया 2’ पर काम कर रहा हूं और उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के हमलों की घटनाओं को हमने अपनी फिल्म का हिस्सा भी बना लिया है। रही बात ‘स्त्री 3’ की तो इसकी कहानी लिखी जा चुकी है। पटकथा पर काम शुरू होना है और जैसे ही हम एक चुस्त दुरुस्त पटकथा हासिल कर लेंगे, इस पर काम शुरू हो जाएगा।’
Dalljiet Kaur: रिश्ता टूटने के बाद दलजीत के निशाने पर आई पूर्व पति की गर्लफ्रेंड, कहा- वो बच्ची थोड़ी हैं…
विज्ञापन
5 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता दिनेश विजन के साथ अमर कौशिक की खूब जमती है। अपनी पहली फिल्म ‘स्त्री’ के दिनों से ही दोनों रिश्ता दिनों दिन मजबूत होता जा रहा है और अमर को इस बात की खुशी है कि उनके निर्देशन व लेखन में दिनेश का हस्तक्षेप न के बराबर है। पास रखी लकड़ी की मेज छूते हुए अमर कौशिक कहते हैं, ‘टच वुड, हमारी दोस्ती को नजर न लगे। लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश विजन के साथ काम करना और उनके साथ दोस्ती जैसा रिश्ता बना पाना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि रही है। लोग हैं, जो हमारे बीच कांटे बोने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन ऐसा हो पाना मुश्किल है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।