{"_id":"689eea87259347d099070ba1","slug":"celebs-wishes-independence-day-2025-including-akshay-kumar-mohanlal-sonu-sood-kamal-haasan-2025-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day: रानी लक्ष्मीबाई से लेकर भगत सिंह तक, बड़े पर्दे पर दिखी आजादी के इन नायकों की कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Independence Day: रानी लक्ष्मीबाई से लेकर भगत सिंह तक, बड़े पर्दे पर दिखी आजादी के इन नायकों की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:39 PM IST
सार
Movies On Freedom Fighters: आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आप अपने घर पर स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों पर बनी ये फिल्में देख सकते हैं, जो आजादी का अनुभव कराती हैं। जानें फिल्मों के नाम।
विज्ञापन
1 of 6
रानी लक्ष्मीबाई और भगत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज 15 अगस्त के दिन सभी देशवासी आजादी के रंग में रंगे हुए हैं और अंग्रेजों के कैद से मिली स्वतंत्रता के 78 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर आप बॉलीवुड की वो फिल्में देख सकते हैं, जिनमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को दिखाया गया है। ये फिल्में देशभक्ति और आजादी के असल मायने महसूस कराती हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में…
2 of 6
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
- फोटो : यूट्यूब
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
साल 2002 में राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' फिल्म आई थी। यह फिल्म शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी, जिसमें दिखाया जाता है कि देश के खातिर उन्होंने अपनी जान तक कुर्बान कर दी। ये फिल्म देशवासियों के अंदर देशभक्ति की भावना का संचार करती है और भावुक भी कर देती है। फिल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा सुशांत सिंह, डी. संतोष और अखिलेंद्र मिश्रा मुख्य भूमिका में थे।
3 of 6
मंगल पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
मंगल पांडे: द राइजिंग
आमिर खान अभिनीत इस फिल्म को देखने के बाद भी दर्शकों के आंखों में आंसू आ जाते हैं। 'मंगल पांडे: द राइजिंग' फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी, जिसमें 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे की कहानी दिखाई गई थी। आपको बताते चलें कि मंगल पांडे ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की चिंगारी जलाई थी। इस फिल्म में वीर शहीद मगंल पांडे के साहस, संघर्ष और बलिदान को दिखाया गया है। केतन मेहता के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
'मणिकर्णिका: झांसी की रानी'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी
साल 2019 में कंगना रनौत अभिनीत ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री ने वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के साहस, रणनीति और अंग्रेजों के खिलाफ उनकी लड़ाई को दर्शाया गया है। फिल्म में दिखाया जाता है कि रानी लक्ष्मीबाई कभी अंग्रेजों के सामने नहीं झुकतीं और उनके विरुद्ध एक क्रांति का आह्वान करती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
- फोटो : सोशल मीडिया
नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो
श्याम बेनेगल के निर्देशन में साल 2005 में 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नेताजी सुभाष चंद्र की भूमिका सचिन खेडेकर ने निभाई थी। फिल्म में दिखाया जाता है कि स्वतंत्रता सेनानी नेताजी ने कैसे भारत की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका अदा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।