{"_id":"66444df0bdc6427c1505930e","slug":"chandu-champion-first-look-is-revealed-kartik-aryan-shares-poster-and-wrote-champion-aa-raha-hai-2024-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandu Champion: आपके दिलों को जीतने आ रहा है ‘चंदू चैंपियन’, कार्तिक ने पोस्टर साझा कर बढ़ाया फैंस का उत्साह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chandu Champion: आपके दिलों को जीतने आ रहा है ‘चंदू चैंपियन’, कार्तिक ने पोस्टर साझा कर बढ़ाया फैंस का उत्साह
बॉलीवुड सुपर स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों में उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज वहीं कार्तिक आर्यन ने अपने फिल्म के पोस्टर को अपने फैंस के संग साझा किया है। आइए आपको बताते हैं 'चंदू चैंपियन' के अवतार में कार्तिक कैसे लग रहे हैं --
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन चंद सितारों में से एक हैं जो अपनी हर फिल्म के लिए अपना पूरा लुक बदल लेते हैं। वे किसी भी किरदार को निभाते हुए उसे जीने की पूरी कोशिश करते हैं और उनकी यही कोशिश उनकी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के पोस्टर में भी झलक रही है। कार्तिक ने अपने आने वाली फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, 'चैंपियन आ रहा है'।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन आगे लिखते हैं, ' मेरे लिए ‘चंदू चैंपियन’ एक कठिन फिल्म रही है। आज इस फिल्म के पोस्टर को आपलोगों के संग साझा करते हुए मैं गौरवान्वित महूसस कर रहा हूं। यह फिल्म सच में मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं ‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन के अगर लुक की बात करें तो वे पोस्टर में काफी शर्टलेस नजर आ रहे हैं। फिल्म के नाम के हिसाब से कार्तिक का कसरती बदन पोस्टर में साफ-साफ दिख रहा है। पसीना और धूल-मिट्टी से तरबतर हुए कार्तिक ‘चंदू चैंपियन’ की पोस्टर में दौड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन ने आज अपनी ‘चंदू चैंपियन’ के पोस्टर को साझा करते हुए अपनी फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होने जा रही है। दर्शक अभी से ही कार्तिक की इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।