कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' का पहला गाना 'सत्यानास' रिलीज हो गया है। अब तक कार्तिक इस फिल्म में अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से सुर्खियां बटोर रहे थे। एक के बाद एक जारी हुए पोस्टर में उनका दमदार लुक फिल्म के प्रति फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए काफी है। और अब आज जारी हुए पहले गाने में अभिनेता ने अपने डांस से फैंस का दिन बना दिया है।
Satyanaas Song: 'चंदू चैंपियन' का पहला गाना 'सत्यानास' रिलीज, अपने ठुमकों से कार्तिक फिर जीत ले गए महफिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन फिल्म 'चंदू चैंपियन' के जरिए एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। उनकी यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर पर आधारित है। बीते दिनों कार्तिक ने अपने होमटाउन ग्वालियर में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। आज फिल्म से उनका पहला गाना रिलीज हो गया है।
Neena Gupta: 'पैसों के लिए गंदे-गंदे रोल किए, ईश्वर से प्रार्थना करती थी कि...', शुरुआती दिन याद कर बोलीं नीना
'चंदू चैंपियन' के पहले गाने का टाइटल 'सत्यानास' है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाना सुनने में मजेदार है, साथ ही कार्तिक के डांस ने इसे और दिलचस्प बना दिया है। इस गाने को ट्रेन के भीतर फिल्माया गया है। कार्तिक ट्रेन के अंदर ही नहीं, बल्कि ट्रेन की छत पर भी पूरी टोली के साथ डांस करते दिखे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स गाने को सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गाना देखने के बाद लोग कार्तिक की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, 'कार्तिक आपने डांस से हमेशा दिल जीत लेते हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये वाला गाना एकदम अलग है, एकदम चैंपियन'। एक यूजर ने लिखा, 'चैंपियन का डांस अलग ही स्तर का है'।
कार्तिक आर्यन की यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज डेट 14 जून 2024 है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। भुवन अरोड़ा और पलक लालवानी भी इस फिल्म में नजर आएंगे।
Sunny Deol: सुनील दर्शन और सौरभ गुप्ता ने की सनी के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस, बोले- धोखा देना उनकी फितरत है