फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coolie Day 2 Box Office: दूसरे ही दिन 100 करोड़ी बनी 'कुली', रजनीकांत की फिल्म ने आज किया इतना कलेक्शन

Fri, 15 Aug 2025 11:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 15 Aug 2025 11:57 PM IST
सार

Coolie Day 2 Box Office Collection: फिल्म 'कुली' कल गुरुवार 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इसने जबर्दस्त ओपनिंग लेकर शुरुआत की। आज शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर भी इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है।

विज्ञापन
Coolie Day 2 Box Office Collection: Rajinikanth Nagarjuna Shruthi Haasan Aamir Khan Movie latest Earning
'कुली' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार रजनीकांत को आज 15 अगस्त को सिनेमा की दुनिया में कदम रखे 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। उनके फैंस के लिए यह खास अवसर है। यह और खास इसलिए भी बन गया है कि अभिनेता की फिल्म 'कुली' सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म कल गुरुवार को रिलीज हुई थी और शानदार अंदाज में खाता खोला। आज आजादी के पर्व और रजनीकांत के सिनेमाई सफर के 50 साल पूरे होने की खुशी में दर्शकों ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया है। 

Coolie Day 2 Box Office Collection: Rajinikanth Nagarjuna Shruthi Haasan Aamir Khan Movie latest Earning
'कुली' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दिन 50 करोड़ रुपये पार
फिल्म 'कुली' ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने सबसे जोरदार प्रदर्शन तमिल में किया। 'कुली' ने तमिल में 44.5 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, हिंदी पट्टी में इस फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये कमाए। तेलुगु में फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 

Coolie Movie Review: रजनीकांत के 50 साल पूरे होने का जश्न है ‘कुली’, कहानी थाेड़ी पेचीदा पर फिल्म फुल एंटरटेनर

Coolie Day 2 Box Office Collection: Rajinikanth Nagarjuna Shruthi Haasan Aamir Khan Movie latest Earning
'कुली' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे दिन 100 करोड़ी क्लब में एंट्री
आज शुक्रवार को भी फिल्म जमकर कमाई कर रही है। दर्शकों के लिए दोहरा मौका है। एक तो 15 अगस्त पर आजादी के जश्न का मौका। फिर अभिनेता के फिल्मी करियर के 50 साल पूरे होने की खुशी का जश्न। आंकड़ों के मुताबिक 'कुली' ने दूसरे दिन 53.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 118.5 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coolie Day 2 Box Office Collection: Rajinikanth Nagarjuna Shruthi Haasan Aamir Khan Movie latest Earning
'कुली' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म
फिल्म 'कुली' ने अपनी रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड बनाने भी शुरू कर दिए हैं। कल ओपनिंग डे पर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म ‘कुली’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा करते हुए यह जानकारी दी। मेकर्स ने दावा किया है कि यह पहले दिन वर्ल्डवाइड ग्रॉस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।
 

विज्ञापन
Coolie Day 2 Box Office Collection: Rajinikanth Nagarjuna Shruthi Haasan Aamir Khan Movie latest Earning
जानिए कब देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म कुली - फोटो : इंस्टाग्राम@cooliemovieofficial

ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
रजनीकांत की इस फिल्म में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी कैमियो भूमिका में हैं। उनके अलावा साउथ फिल्मों से नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे पॉपुलर एक्टर भी अहम भूमिका में हैं। नागार्जुन और आमिर खान के लुक और एक्टिंग की चर्चा इस फिल्म को लेकर काफी हो रही है। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed